IMD Alert: उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे में बारिश और ओलावृष्टि हुई। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटे तक मौसम ऐसा ही रहेगा।
IMD Alert: उत्तर प्रदेश में मौसम लगातार बदल रहा है। पिछले 24 घंटे की बात करें तो प्रदेश के 16 जिलों में झमाझम बारिश हुई और 8 जिलों में ओले गिरे। प्रदेश के सहारनपुर, अलीगढ़, हरदोई, लखीमपुर खीरी, बदायूं, बुलंदशहर, मथुरा और कासगंज में ओलावृष्टि हुई।
उत्तर प्रदेश में आज भी मौसम बारिश और तूफान वाला रहेगा। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 44 जिलों में मेघ गर्जन और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान प्रदेश में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। इस वजह से प्रदेश के तापमान में गिरावट आ सकती है।
IMD ने गोंडा, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अयोध्या, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलन्दशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं एवं आसपास के इलाकों में अलर्ट जारी किया है।