
आलीराजपुर. भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने बहुत अच्छा काम किया है, सरकार चाहे मप्र की हो या केंद्र की हमारे प्रदेश और इस क्षेत्र को विकसित करने एवं आमजन को योजनाओ के माध्यम से लाभ दिलवाने का काम भाजपा सरकार द्वारा किया जा रहा है, मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा जन कल्याण संबल योजना के माध्यम से पंजीयन कर्ताओ का बिजली माफ करने का काम का प्रयास किया है वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गरीबो को छत और महिलाओं को धुए से आजादी के लिए उज्जवला योजना के तहत गैस कनेक्शन देने का काम कर रहे है, पहले ऐसा कभी हमने नहीं देखा, इसलिए हम सभी कार्यकर्ताओं की यह जिम्मेदारी है कि सरकार की उपलब्धियों एवं योजनाओं को घर-घर तक कैसे पहुंचाए इसकी चिंता की जाए।
यह बात क्षेत्रीय विधायक नागरसिंह चौहान ने बुधवार को जिला भाजपा कार्यालय पर नगर एवं ग्रामीण के नव मतदाता एवं कार्यकर्ता परिचय बैठक के दौरान कहीं। इस अवसर पर जिपं सदस्य दूरसिंह डावर, कृषि उपज मंडी अध्यक्ष आजमसिंह अवास्या, भाजपा ग्रामीण मंडल महामंत्री भलसिंह रावत, भाजयुमो के जिला महामंत्री रिंकेश तवर, युवा मोर्चा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मगन भाई मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि बुधवार को विधायक नागरसिंह चौहान द्वारा आलीराजपुर नगर एवं ग्रामीण के नए मतदाता एव कार्यकर्ताओं को भाजपा जिला कार्यालय पर परिचय हेतु बुलाया था। जिसमें सैंकड़ो युवा शामिल हुए।
युवाओं से आह्वान
बैठक के दौरान विधायक चौहान ने उपस्थित युवाओ से कहा कि भाजपा की सरकार ने सभी वर्गो के विकास के लिए काम किया है, एक नहीं अनेको योजनाए है जिसकी जानकारी हमे गांव गांव ओर नगर के हर वार्डो में रहने वाले लोगों को देने की जरूरत है। विधायक चौहान ने कार्यकर्ताओं से दोनो हाथ उपर करवाते हुए सरकार की योजनाओं को जन जन पहुंचाने के आव्हान किया। इसके पुर्व विधायक व अन्य अतिथियों ने पंडित दिनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर बैठक का शुभारंभ किया। संचालन युवा मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष गिरीराज मोदी ने किया।