अलीराजपुर

लव मैरिज की सजाः शादीशुदा जोड़े को पकड़कर ऐसी हरकत की, आपके भी निकल आएंगे आंसू

लव मैरिज की सजाः शादीशुदा जोड़े को पकड़कर ऐसी हरकत की, आपके भी निकल आएंगे आंसू
2 min read
alirajpur
लव मैरिज की सजाः शादीशुदा जोड़े को पकड़कर ऐसी हरकत की, आपके भी निकल आएंगे आंसू

अलीराजपुर। मध्यप्रदेश के आदिवासी बहुल क्षेत्र में एक शादीशुदा जोड़े को जमकर पीटने और जबरन पेशाब पिलाने का मामला सामने आया है। इस घटना ने सभी को झकझौर दिया है। मध्यप्रदेश के अलीराजपुर से 25 किलोमीटर दूर आम्बुजा थाने के हरदासपुर गांव का यह मामला है। घटना 25 जुलाई की बताई जाती है।

आम्बुआ थाना प्रभारी विकास कपीस ने मीडिया को बताया कि हरदासपुर गांव के रमेश भिलाला (21) और गांव के एक रसूखदार की 19 साल की लड़की ने ढाई माह पहले प्रेम विवाह कर लिया था। परिवार की मर्जी के खिलाफ विवाह करने पर लड़की के परिजन बेहद खफा थे।

पंचायत ने सुनाया था ऐसा फैसला
इतना ही नहीं आदिवासियों की परंपरा के मुताबिक गांव में पंचायत बुलाई गई। इसमें दोनों पक्षों में सुलह हो गई। इसके बाद दंपती मजदूरी करने के लिए गुजरात चले गए। पीड़ितों के मुताबिक, जाति पंचायत के फैसले के मुताबिक उन्होंने लड़की के घरवालों को 70,000 रुपए नकद और दो बकरियां सौंप दी और घरवालों ने पंचायत के सामने शादी की सहमति दे दी थी।

थाना प्रभारी के मुताबिक 24 जुलाई को त्योहार मनाने के लिए दंपती घर पहुंचे थे। तभी दोनों चाचा के घर पर मिलने गए थे। इस बीच 25 जुलाई को सुबह-सुबह चार बजे लड़की के पिता अपने दो भाइयों और तीन परिजनों के साथ वहां पहुंच गए और घर में जबरन घुस गए। सभी ने युवक और युवती को घर से बाहर खींचकर ले आए और जमकर पिटाई की।

वीडियो-फोटो हुई वायरल
इस बीच दंपती के साथ हुए दुर्व्यवहार और मारपीट की घटना का वीडियो और फोटो भी वायरल हो गया। यह वीडियो भी एक आरोपी ने ही बनाया था। इस वीडियो में दिखाया गया है कि युवक को खंबे से बांध रखा है, और उसके सामने लड़की बैठी हुई रो रही है। उसके बाल काट दिए गए हैं और कपड़े तितर-बितर कर दिए गए हैं। यह भी आरोप लगाया गया है कि दोनों को पेशाब भी पिलाई गई। दोनों के साथ ऐसा सलूक करने पर लड़की के पिता, उनके भाई समेत अन्य 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

Published on:
01 Aug 2018 05:17 pm