अलीराजपुर

MP कांग्रेस विधायक का बेटा गुजरात से गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के आलीराजपुर की जोबट की कांग्रेस विधायक के बेटे को लेकर एमपी आ रही पुलिस, पूर्व सीएमओ की बेटी को आत्महत्या के लिए उकसाने का केस मामले में की गई है गिरफ्तारी...

2 min read
एमपी के जोबट की कांग्रेस विधायक सेना महेश पटेल के बेटे पुष्पराजसिंह पटेल उर्फ भय्यू.

MP congress MLA Son Arrested: मध्य प्रदेश के जोबट की कांग्रेस विधायक सेना महेश पटेल के बेटे पुष्पराजसिंह पटेल उर्फ भय्यू को आलीराजपुर पुलिस ने गुजरात के द्वारका जामनगर से गिरफ्तार कर लिया है। पुष्पराज पर आलीराजपुर की पूर्व सीएमओ की बेटी को आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज है। करीब दो माह से वह फरार चल रहा था। आलीराजपुर पुलिस ने उसकी सूचना देने पर 5 हजार रुपए का इनाम भी घोषित कर रखा था। पुलिस आरोपी को लेकर आलीराजपुर पहुंच रही है।

ये है मामला

एसपी राजेश व्यास के मुताबिक, पूर्व सीएमओ आशा ठाकुर की बेटी दामिनी (25 वर्ष) ने 13 सितंबर को अपने निवास पर आत्महत्या कर ली थी। मामले में दामिनी के परिजनों की शिकायत के आधार पर पुष्पराजसिंह पटेल के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया था।

पुष्पराज ने दामिनी के मंगेतर को सगाई तोडऩे के लिए धमकाया था। उसने कई बार इस तरह की हरकत की, जिससे दामिनी की कई बार सगाई टूटी। 11 सिंबर को भी पुष्पराजसिंह ने फिर से दामिनी की सगाई तुड़वाने के लिए मंगेतर धुविल व भाई यश को धमकाया था।

आरोपी आलीराजपुर में पार्षद, गुजरात मेे काट रहा था फरारी


एसपी व्यास के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी पुष्पराजसिंह द्वारका जामनगर (गुजरात) में फरारी काट रहा था। सूचना की पुष्टि के बाद स्थानीय पुलिस की टीम ने मौके पर दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अब पुलिस आरोपी को आलीराजपुर ला रही है। मालूम हो कि आरोपी पुष्पराजसिंह पटेल जोबट विधायक सेना पटेल और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महेश पटेल का बेटा है, वह आलीराजपुर नगर पालिका के वार्ड 10 से निर्वाचित पार्षद भी है।

Updated on:
20 Nov 2024 10:00 am
Published on:
20 Nov 2024 09:59 am
Also Read
View All

अगली खबर