अलीराजपुर

बीवी ने बेवफाई की दी ऐसी सजा की शर्म से पानी-पानी हुआ पति, प्रेमिका के साथ रंगेहाथों पकड़ा था

mp news: रात में प्रेमिका से मिलने पहुंचे शख्स को बीवी व बेटे ने रंगेहाथों पकड़ा...पहले जमकर पीटा फिर गांव में निकाला जुलूस...।

2 min read

mp news: मध्यप्रदेश के अलीराजपुर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां बीवी से बेवफाई करने पर पति को तालिबानी सजा दी गई। पति की बेवफाई का पर्दाफाश पत्नी और बेटे ने ही किया। जिन्होंने प्रेमिका से मिलते वक्त पति को ग्रामीणों के साथ मिलकर रंगेहाथों पकड़ा था। इसके बाद जो हुआ वो हैरान कर देने वाला था। बेवफा पति को निर्वस्त्र कर पूरे गांव में घुमाया और उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया।

मामला अलीराजपुर जिले के सेजावड़ा गांव का है जहां रात के अंधेरे में प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए पहुंचा था। लेकिन उसकी पत्नी को उस पर पहले से ही शक था। बेटे व गांव वालों के साथ पत्नी पति की बेवफाई का पर्दाफाश करने के लिए पहुंच गई और प्रेमिका के साथ उसे रंगेहाथों पकड़ लिया। इसके बाद पहले तो प्रेमी-प्रेमिका की जमकर पिटाई की गई और फिर निर्वस्त्र कर पूरे गांव में जुलूस निकाला गया। इस पूरी घटना का ग्रामीणों ने मोबाइल से वीडियो भी बनाया जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


वीडियो वायरल होने के बाद मामला पुलिस तक पहुंच चुका है। अलीराजपुर एसपी राजेश व्यास का कहना है कि घटना के बारे में उन्हें जानकारी मिली है। इस मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी और एसडीओपी को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

Updated on:
17 Nov 2024 09:08 pm
Published on:
17 Nov 2024 09:06 pm
Also Read
View All

अगली खबर