अलवर

12th RBSE Result: जिस स्कूल में पिता गार्ड, उसी स्कूल का टॉपर बन गया बेटा, 96.80% लाया तो परिजनों के छलक पड़े आंसू

Jatin Awasthi Alwar: स्कूल में सुरक्षा गार्ड के रूप में काम कर रहे राजेंद्र प्रसाद शर्मा के बेटे जतिन अवस्थी ने 12वीं में 96.80 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।
2 min read
• •
Updated: 23 May 2025, 8:22 AM IST
Feature image
परिजनों के साथ जतिन अवस्थी (फोटो: पत्रिका)

RBSE 12th Topper Success Story: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने गुरुवार को 12वीं कक्षा के कला, वाणिज्य और विज्ञान संकाय के नतीजे एकसाथ घोषित कर दिए। रिजल्ट में अलवर, खैरथल-तिजारा और कोटपूतली-बहरोड़ जिलों के कई बच्चों ने चौंकाने वाले परिणाम दिए हैं।

ओसवाल स्कूल में सुरक्षा गार्ड के रूप में काम कर रहे राजेंद्र प्रसाद शर्मा के बेटे जतिन अवस्थी ने 12वीं कला वर्ग में 96.80 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। परिवार में छह बहन भाई हैं। जतिन सबसे छोटा है। जतिन का कहना है कि मेरी बडी बहन ने भी इसी स्कूल में अच्छे अंक प्रतिशत प्राप्त किए थे। मैं भी चाहता था कि बहनों की तरह अच्छे प्रतिशत आए, इसलिए परीक्षा में बहुत मेहनत की।

मेरे पिता गार्ड के रूप में काम करते हैं। मैं इसी स्कूल में अपने पापा का गौरव बढ़ाना चाहता था। जतिन की मां ने बताया कि मैं पहली बार स्कूल में बेटे का परीक्षा परिणाम लेने उसके साथ आई हूं। आज बेटे पर पूरे परिवार को गर्व है। परिजनों के आंखों में खुशी के आंसू साफ नजर आ रहे थे। जतिन न्यायिक सेवा में जाना चाहता है।

कॉमर्स में टॉपर रही कंगना कौशलानी

कंगना कौशलानी के परिजन खुशी में डांस करते हुए। (फोटो: पत्रिका)

खैरथल के एंजल एकेडमी स्कूल की छात्रा कंगना कौशलानी ने 12वीं वाणिज्य वर्ग में 99.20 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। कंगना के पिता गौरव कौशलानी कपडे़ के व्यापारी हैं। कंगना वाणिज्य वर्ग में पूरे प्रदेश में टॉपर रही है। कंगना ने हिंदी अनिवार्य और अंग्रेजी अनिवार्य में 99-99 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। अकाउंटेंसी में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए हैं। बिजनेस स्टडी व मैथमेटिक्स में 99-99 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। कंगना ने कुल 500 में से 496 अंक प्राप्त किए हैं।

Updated on:
23 May 2025, 8:22 AM IST
Published on: