अलवर

19 फरवरी को होगा अलवर में 29 वां अखिल भारतीय सैनी सामूहिक विवाह समारोह

सैनी समाज सामूहिक विवाह एवं समाज उत्थान समिति के तत्वावधान में अखिल भारतीय सैनी सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन होगा।

less than 1 minute read
Feb 12, 2026
जानकारी देते समाज के पदाधिकारी (फोटो - पत्रिका)

सैनी समाज सामूहिक विवाह एवं समाज उत्थान समिति के तत्वावधान में अखिल भारतीय सैनी सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन होगा। समिति अध्यक्ष प्रताप सैनी (धारा भाई) ने बताया कि दहेज प्रथा व फिजूलखर्ची पर रोक तथा सामाजिक एकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 29वां अखिल भारतीय सैनी सामूहिक विवाह समारोह 19 फरवरी (फुलेरादोज) को अग्रसेन सर्किल स्थित प्याज मंडी परिसर में आयोजित होगा।

जिसमें 16 जोड़े विवाह बंधन में बंधेंगे। महामंत्री पदमचन्द सैनी ने बताया कि 16 दूल्हों की बारात सुबह 8:30 बजे सैनी समाज सभा भवन से निकलेगी और 11 बजे विवाह स्थल पहुंचेगी। वैदिक रीति-रिवाजों से तोरण, वरमाला व पाणिग्रहण संस्कार संपन्न होंगे। 15 फरवरी को महिलाओं-बालिकाओं के लिए रंगोली, मेहंदी व फैंसी ड्रेस प्रतियोगिताएं होंगी।


जिनमें वॉशिंग मशीन, एलईडी टीवी व प्रेशर कुकर पुरस्कार रहेंगे। विजेताओं का सम्मान विवाह समारोह में किया जाएगा। समारोह में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव सहित अनेक गणमान्य अतिथि वर-वधुओं को आशीर्वाद देंगे। नवदंपतियों को गृहस्थी सामग्री भेंट कर सामूहिक विदाई दी जाएगी।

Published on:
12 Feb 2026 05:58 pm
Also Read
View All

अगली खबर