14 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UIT New Scheme: लॉटरी-ऑक्शन से व्यापारियों को मिलेंगे 120 प्लॉट, 200 फीट रोड पर शिफ्ट होगा अलवर का कातला पट्टी और मार्बल मार्केट

Alwar News: 200 फीट रोड पर करीब 30 बीघा जमीन यूआइटी ने ली थी, जिसके लिए करीब 23 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया था।

2 min read
Google source verification

अलवर

image

Akshita Deora

Apr 14, 2026

Alwar UIT New Scheme

फोटो: AI जनरेटेड

Alwar Marble Market Will Shift: अलवर शहर के कातला पट्टी और मार्बल मार्केट को 200 फीट रोड पर शिफ्ट किया जाएगा। यूआइटी ने इसके रजिस्ट्रेशन के लिए रेरा को प्रस्ताव भेजा है। जैसे ही वहां रजिस्ट्रेशन होगा, तो डायरेक्शन जारी होंगे, उसी के मुताबिक यूआइटी कदम आगे बढ़ाएगी। इस बाजार में 120 प्लॉट व्यापारियों को दिए जाएंगे। अधिकतर प्लॉट लॉटरी के जरिए मिलेंगे और कुछ हिस्सा ऑक्शन होगा। यहां यूआइटी तीन माह में सभी बुनियादी सुविधाएं विकसित कर बाजार बसा देगी। इससे शहर में व्यापारिक गतिविधियों को भी नया विस्तार मिलेगा।

कातला पट्टी मार्केट रेलवे स्टेशन के पास नरू मार्ग पर स्थित है। यह वर्षों से चली आ रही है और स्थानीय व्यापार का प्रमुख केंद्र रही है। यूआइटी ने पांच साल पहले इस बाजार को दूसरी जगह शिफ्ट करने के लिए योजना बनाई थी, लेकिन अधिकारी आए और चलते गए, जिससे योजना लंबित रही। कुछ समय पहले 200 फीट रोड पर करीब 30 बीघा जमीन यूआइटी ने ली थी, जिसके लिए करीब 23 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया था।

उसके बाद से इस बाजार को बसाने के लिए प्लानिंग हुई। इस बाजार का पूरा खाका तैयार करके यूआइटी ने रेरा में रजिस्ट्रेशन के लिए प्रस्ताव भेजा है। यूआइटी के मुताबिक 70 फीसदी प्लॉट लॉटरी सिस्टम से दिए जाएंगे और 30 प्रतिशत का ऑक्शन होगा। यहां यूआइटी शौचालयों से लेकर सड़क, पानी, बिजली, ड्रेनेज और पार्किंग जैसी सुविधाएं भी मुहैया कराएगी, ताकि व्यापारियों और ग्राहकों को किसी तरह की परेशानी न हो।

कातला पट्टी-मार्बल मार्केट के लिए रेरा में रजिस्ट्रेशन के लिए प्रस्ताव भेज दिया गया है। करीब तीन माह में बाजार में बसावट हो जाएगी। इस पर तेजी से काम चल रहा है और अधिकारियों की ओर से नियमित मॉनिटरिंग भी की जा रही है, ताकि तय समय सीमा में कार्य पूरा हो सके।

स्नेहल नाना, सचिव, यूआइटी

रेलवे स्टेशन के आसपास ग्रीन एरिया विकसित होगा

जैसे ही कातला पट्टी बाजार की जमीन खाली होगी, तो रेलवे स्टेशन के आसपास ग्रीन एरिया विकसित किया जाएगा। इससे क्षेत्र की खूबसूरती और पर्यावरण संतुलन दोनों में सुधार होगा। यहां विभिन्न प्रकार के सजावटी व छायादार पौधे लगाए जाएंगे। साथ ही लोगों के बैठने, टहलने और समय बिताने के लिए बेहतर सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।