अलवर

नौकरी दिलाने के नाम पर 3.76 लाख की ठगी, मामला दर्ज

अखैपुरा थाना क्षेत्र में प्राइवेट कंपनी में नौकरी लगवाने के नाम पर 3 लाख 76 हजार रुपए की ठगी का मामला सामने आया है।

less than 1 minute read
Feb 21, 2026
रायपुर में ठगी का अनोखा तरीका! नकली सोना-चांदी देकर ले उड़े 5 लाख, जांच में खुला राज...(photo-patrika)

अखैपुरा थाना क्षेत्र में प्राइवेट कंपनी में नौकरी लगवाने के नाम पर 3 लाख 76 हजार रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित अशोक गुर्जर पुत्र हरीसिंह निवासी करौली ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट के अनुसार, पीपल खेड़ा, डीग निवासी मुबीन उर्फ मुल्ला से किसी परिचित के माध्यम से उसका संपर्क हुआ था।

आरोपी ने खुद को विभिन्न प्राइवेट कंपनियों में नौकरी लगवाने वाला बताया और भरोसा दिलाया कि वह अच्छी कंपनी में नियुक्ति करा देगा। बताया गया कि 15 जनवरी 2024 को आरोपी ने अशोक को अलवर के कचहरी परिसर में बुलाया। वहीं पर नौकरी लगवाने की प्रक्रिया के नाम पर उससे 3.76 लाख रुपए ले लिए गए।

पैसे लेने के बाद आरोपी ने न तो नौकरी दिलवाई और न ही रकम लौटाई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है और पूरे मामले की पड़ताल की जा रही है।

Published on:
21 Feb 2026 11:43 am
Also Read
View All