अलवर

अरावली संरक्षण को लेकर कांग्रेस का जन जागरण अभियान कल, टीकाराम जूली करेंगे नेतृत्व

अरावली पर्वतमाला के संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण के मुद्दे को लेकर कांग्रेस पार्टी की ओर से शनिवार को अलवर में जन जागरण अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान का नेतृत्व नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली करेंगे।

less than 1 minute read
Dec 26, 2025

अरावली पर्वतमाला के संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण के मुद्दे को लेकर कांग्रेस पार्टी की ओर से शनिवार को अलवर में जन जागरण अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान का नेतृत्व नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली करेंगे। अभियान में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, एआईसीसी महासचिव भंवर जितेंद्र सिंह सहित प्रदेश व विभिन्न जिलों के कई सांसदों और विधायकों के शामिल होने की संभावना है।

कांग्रेस की ओर से चलाए जा रहे इस जन जागरण अभियान का उद्देश्य अरावली पर्वतमाला में हो रहे अवैध खनन, पर्यावरण क्षरण और हरित क्षेत्र को हो रहे नुकसान के प्रति आमजन को जागरूक करना है। पार्टी नेताओं का कहना है कि अरावली न केवल राजस्थान बल्कि पूरे उत्तर भारत के पर्यावरण संतुलन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, और इसके संरक्षण के लिए सख्त कदम उठाना आवश्यक है।


अभियान की शुरुआत दोपहर 2.30 बजे कटी घाटी कन्या उपवन से होगी। यहां से कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी रैली के रूप में सचिवालय की ओर रवाना होंगे, जहां प्रदर्शन किया जाएगा। रैली के दौरान कार्यकर्ता पैदल मार्च करते हुए सरकार से अरावली के संरक्षण के लिए ठोस नीति लागू करने की मांग करेंगे। कांग्रेस नेताओं ने आमजन से इस अभियान में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर पर्यावरण संरक्षण की इस मुहिम को मजबूती देने की अपील की है।

Updated on:
26 Dec 2025 02:56 pm
Published on:
26 Dec 2025 02:55 pm
Also Read
View All

अगली खबर