दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर गोविंदगढ़ क्षेत्र में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात दर्दनाक सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए।
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर गोविंदगढ़ क्षेत्र में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात दर्दनाक सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब एक्सप्रेस-वे के किनारे पंचर होने के कारण खड़ी एक 7-सीटर कार को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
पुलिस के अनुसार हरियाणा के होडल निवासी एक परिवार राजगढ़ में शादी समारोह से लौट रहा था। रविवार अलसुबह करीब 2:15 बजे चैनल नंबर 88.8 पर उनकी गाड़ी पंचर हो गई। चालक ने वाहन को सड़क किनारे खड़ा कर दिया। करीब 3:30 बजे एक अज्ञात वाहन ने खड़ी कार को जोरदार टक्कर मार दी।
हेड कांस्टेबल संजय ने बताया कि हादसे में गीतारानी (46) पत्नी जितेश कुमार और मीना (55) पत्नी हरकेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। पांच अन्य घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।
परिजनों ने एनएचएआई हेल्पलाइन 1033 पर समय पर मदद नहीं मिलने का आरोप लगाया है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है और मामले की जांच जारी है।