अलवर

युवक के सिर में फंसी 10 किलो वजनी दूध की कैन, ग्राइंडर से काटकर निकाली, धूप से बचने का जुगाड़ बना मुसीबत

अलवर के माधोगढ़ गांव में धूप से बचने के लिए एक युवक ने 15 लीटर की दूध की कैन सिर पर रख ली। जो करीब 10 किलो वजनी थी और उसके सिर में फंस गई। दो घंटे की मशक्कत के बाद भी कैन नहीं निकली तो ग्रामीण उसे हार्डवेयर दुकान

2 min read
Apr 25, 2026
युवक के सिर में फंसा दूध का कैन (पत्रिका फोटो)

Alwar News: अलवर जिले से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां भीषण गर्मी से बचने का देसी जुगाड़ एक युवक की जान पर बन आया। चिलचिलाती धूप से बचने के लिए युवक ने दूध के खाली कैन को हेलमेट की तरह सिर पर रख लिया, जो उसके गले में बुरी तरह फंस गया।

बता दें कि करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत और ग्राइंडर मशीन के इस्तेमाल के बाद युवक को सुरक्षित बाहर निकाला जा सका। घटना अलवर के अकबरपुर थाना क्षेत्र स्थित माधोगढ़ गांव की है।

ये भी पढ़ें

गैंगस्टर राजू ठेहट हत्याकांड को लेकर बड़ी अपडेट, आरोपी सरजीत सिंह को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत

शुक्रवार (24 अप्रैल) की शाम कालूराम रैबारी नाम का युवक बटाई के गेहूं का हिसाब करने जा रहा था। रास्ते में तेज धूप होने के कारण उसने अपने पास मौजूद 15 लीटर क्षमता वाली लोहे की भारी-भरकम कैन (जिसका वजन करीब 10 किलो बताया जा रहा है) को सिर पर रख लिया। देखते ही देखते वह कैन उसके सिर को पार करते हुए गले में जाकर अटक गई।

घबराहट के कारण कैन और ज्यादा फंसी

कालूराम ने बाइक रोककर इसे निकालने की बहुत कोशिश की, लेकिन पसीने और घबराहट के कारण कैन और ज्यादा फंसती चली गई। जब ग्रामीणों की नजर उस पर पड़ी, तो गांव में अफरा-तफरी मच गई। उसे तुरंत नजदीकी हार्डवेयर की दुकान पर ले जाया गया।

मशीन से काटकर निकाला गया बाहर

हार्डवेयर दुकानदार के सामने बड़ी चुनौती यह थी कि कैन और युवक की गर्दन के बीच बिल्कुल भी जगह नहीं थी। जरा सी चूक युवक की जान ले सकती थी। पहले एक पतली पत्ती या जुगाड़ के जरिए सिर और कैन के बीच मामूली गैप बनाया गया।

युवक को जमीन पर एक खास स्थिति में लिटाया गया, ताकि ग्राइंडर की वाइब्रेशन से उसे चोट न पहुंचे। दुकानदार ने बेहद सावधानी के साथ ग्राइंडर मशीन से कैन के ऊपरी और निचले हिस्सों पर कट लगाए।

करीब दो घंटे की भारी जद्दोजहद के बाद कैन को काटकर अलग किया गया। हालांकि, इस दौरान कालूराम बुरी तरह घबराया हुआ था। लेकिन उसे कोई गंभीर चोट नहीं आई। शनिवार को इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जो हमें याद दिलाता है कि गर्मी से बचने के लिए किए गए अतरंगी प्रयोग जानलेवा भी हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें

BAP नेता के भाई की हत्या का मामला: साजिश रचने वाला एक और आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, प्रेम प्रसंग में हुआ था खूनी खेल
Published on:
25 Apr 2026 03:11 pm
Also Read
View All