अलवर

अलवर: जयपुर से युवती को बुलाया, होटल में ले जाकर तीन दोस्तों ने किया गैंगरेप  

पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती की, वह ट्रेन से अलवर आई। रेलवे स्टेशन से साहिल उसे बाइक पर

less than 1 minute read
Jun 06, 2024

सोशल मीडिया पर दोस्ती कर युवक ने नौकरी का झांसा देकर एक युवती को जयपुर से अलवर बुलाया। इसके बाद होटल में ले जाकर अपने दो साथियों के साथ मिलकर युवती से गैंगरेप कर डाला। पीड़िता ने घटना के सम्बन्ध में बुधवार देर शाम शहर के एक पुलिस थाने में रिपोर्ट दी। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी युवकों की तलाश शुरू कर दी है।

सोशल मीडिया पर दोस्ती

जानकारी के अनुसार जयपुर निवासी 20 वर्षीय युवती ने बुधवार देर शाम शहर एक पुलिस थाने में रिपोर्ट दी कि कुछ दिन पहले सोशल मीडिया के जरिए उसकी अलवर निवासी साहिल नामक युवक से दोस्ती हुई। साहिल ने उसे अलवर में जॉब दिलाने की बात कही और अलवर बुलाया।

ट्रेन से अलवर आई

मंगलवार दोपहर वह ट्रेन से अलवर आई। रेलवे स्टेशन से साहिल उसे बाइक पर बैठाकर एनईबी ले गया। वहां कार लेकर उसके दो साथी खड़े मिले। वहां से तीनों युवक उसे कार में बैठाकर 200 फीट रोड स्थित एक होटल में ले गए। होटल के कमरे में ले जाकर साहिल, उसके दोस्त रवि और कार के ड्राइवर तीनों ने उसके साथ बारी-बारी से बलात्कार किया।

गैंगरेप का मामला दर्ज किया

इसके बाद उसे छोड़कर चले गए। घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। जिससे वह काफी घबरा गई। पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पीड़िता के बयान और मेडिकल गुरुवार को कराए जाएंगे। उधर, जिला पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा का कहना है कि पीड़िता की रिपोर्ट पर गैंगरेप का मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई है।

Published on:
06 Jun 2024 12:02 pm
Also Read
View All

अगली खबर