
मालाखेड़ा अस्पताल में मौजूद लोग
मालाखेड़ा अस्पताल से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसने स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। परिजनों का आरोप है कि प्रसूता की डिलीवरी अस्पताल के गेट पर ही हो गई, इसके बावजूद अस्पताल स्टाफ द्वारा उचित इलाज देने की बजाय जबरन उसे अलवर रेफर कर दिया गया।
परिजनों का यह भी आरोप है कि नर्सिंग स्टाफ ने पहले रेफर कार्ड को छिपा लिया और बाद में उसे फाड़कर फेंक दिया गया। आरोप लगाया गया कि अस्पताल में डिलीवरी करवाने के बदले अवैध रूप से पैसे लिए जाते हैं और जो परिजन पैसे नहीं देते, उनकी प्रसूताओं को रेफर कर दिया जाता है।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग भी अस्पताल परिसर में एकत्र हो गए और अस्पताल प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। परिजनों ने बताया कि इससे पहले भी कई बार चिकित्सा उपखंड अधिकारी को इस तरह की शिकायतें दी जा चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। फिलहाल अस्पताल प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
Updated on:
09 Feb 2026 12:36 pm
Published on:
09 Feb 2026 12:36 pm
