अलवर

टिकट कटने के बाद से ही शहर विधायक बनवारी लाल सिंघल ने पार्टी के प्रचार से बना रखी है दूरी, पीएम की सभा स्थल के पूजन कार्यक्रम से भी रहे नदारद

https://www.patrika.com/alwar-news/
less than 1 minute read
• •
Updated: 21 Nov 2018, 12:33 PM IST
Alwar Bjp MLA Banwari Lal SInghal Absence From Party Program
टिकट कटने के बाद से ही शहर विधायक बनवारी लाल सिंघल ने पार्टी के प्रचार से बना रखी है दूरी, पीएम की सभा स्थल के पूजन कार्यक्रम से भी रहे नदारद

अलवर शहर विधायक बनवारी लाल सिंघल टिकट कटने के बाद से ही पार्टी के प्रचार में नजर नहीं आ रहे है! उनका पार्टी के कार्यक्रमों से दूरी बनाना जनता के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि संजय शर्मा कह चुके हैं कि यह चुनाव विधायक सिंघल के नेतृत्व में लड़ा जाएगा, लेकिन अभी तक विधायक भाजपा प्रत्याशी के साथ नजर नहीं आए हैं। शहर विधायक सोमवार को भाजपा प्रत्याशी संजय शर्मा की नामांकन रैली में भी शामिल नहीं हुए थे। नामांकन के जुलूस में प्रत्याशियों के समर्थकों व कार्यकर्ताओं का जोर तो रहा, लेकिन कुछ दलों के बड़े नेता नदारद रहे। अलवर शहर से भाजपा प्रत्याशी संजय शर्मा सोमवार दोपहर नामांकन करने रैली के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे। नामांकन रैली की खास बात यह रही कि मौजूदा विधायक बनवारीलाल सिंघल व नगर परिषद सभापति अशोक खन्ना शुरू से आखिर तक कहीं भी रैली में नजर नहीं आए। शहर विधायक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सभा स्थल के भूमि पूजन कार्यक्रम में भी शामिल नहीं हुए।

शहर विधायक सिंघल के घर पहुंचे खन्ना

भाजपा प्रदेश प्रभारी खन्ना शहर विधायक बनवारीलाल सिंघल के घर पहुंचे और उनसे करीब 15 मिनट से ज्यादा समय तक अकेले में बात की। इस दौरान पार्टी के जिला महामंत्री अशोक गुप्ता उनके साथ थे। संभावना है कि खन्ना ने सिंघल से पार्टी के प्रचार अभियान से जुडऩे पर चर्चा की। उल्लेखनीय है कि इस बार टिकट नहीं मिलने के बाद से शहर विधायक सिंघल अभी पार्टी के चुनाव प्रचार से दूर हैं।

Published on: