अलवर

अलवर जिले की 11 विधानसभा सीटों से भाजपा के इन नेताओं ने मांगे टिकट, यहां देखें पूरी लिस्ट

https://www.patrika.com/alwar-news/
2 min read
Oct 22, 2018
Alwar Bjp Politicians Demand Ticket For Rajasthan Assembly Elections
अलवर जिले की 11 विधानसभा सीटों से भाजपा के इन नेताओं ने मांगे टिकट, यहां देखें पूरी लिस्ट

अलवर. भाजपा प्रदेश कोर कमेटी के सदस्यों ने रविवार को जयपुर बाइपास स्थित एक निजी होटल में अलवर जिले के 11 विधानसभा क्षेत्रों में प्रत्याशी चयन के लिए रायशुमारी कर दावेदारों से टिकट मांगने का आधार पूछा। इतना ही नहीं रायशमारी के लिए चयनित कार्यकर्ताओं से पर्ची के माध्यम से विधानसभावार टिकट के दावेदारों का नाम व सुझाव लेकर किस आधार पर जीत की उम्मीद है, इसकी भी जानकारी ली। जिले के विधानसभा क्षेत्रों की रायशुमारी का दौर रात तक जारी रहा। रायशुमारी के दौरान विधानसभावार कई दावेदारों ने अपने नाम प्रस्तुत किए और टिकट मांगने का आधार भी बताया।

अलवर शहर में कई दावेदारों ने किया दावा पेश

रायशुमारी के दौरान अलवर शहर विधानसभा क्षेत्र से विधायक बनवारीलाल सिंघल, प्रवक्ता केजी खंडेलवाल, श्रीकिशन गुप्ता, महामंत्री संजय नरूका, व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रमोद विजय, राकेश सेठी, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक अग्रवाल, पवन जैन की दावेदारी सामने आई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष संजय शर्मा, निवर्तमान जिलाध्यक्ष पं. धर्मवीर शर्मा, प्रवक्ता सोहनलाल सुलानिया समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। बाद में प्रवक्ता सुलानिया, खंडेलवाल व पूर्व जिलाध्यक्ष अग्रवाल ने सदस्यों के समक्ष इस बार भाजपा की ओर से किसी ब्राह्मण प्रत्याशी पर विचार करने का सुझाव दिया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि शहर में विकास कार्यों के उद्घाटन तो कर दिए, लेकिन कई जगह काम शुरू नहीं हुए, इससे लोगों की परेशानी बढ़ी है। बाद में कार्यकर्ताओं ने पर्ची पर दावेदारों के नाम व सुझाव लिखकर पेटी में डाले। यह प्रक्रिया लगभग आधा घंटे चली।

बहरोड़-
डॉ. जसवंत यादव, मोहित यादव, देवेन्द्र यादव, पूर्व प्रधान रोहिताश्व यादव, पूर्व प्रधान बलवान सिंह यादव व ओमप्रकाश।
राजगढ़-लक्ष्मणगढ़-
सुनीता मीणा, रोहिताश मीणा व विजय मीणा।
बानसूर-
डॉ. रोहिताश्व शर्मा, महेन्द्र यादव, देवीसिंह शेखावत, अंकुर दायमा, जितेन्द्र शर्मा व गजेन्द्र ज्ञानपुरिया।
अलवर ग्रामीण-
जयराम जाटव, देशराज वर्मा व भगवान जाटव।
किशनगढ़बास-
रामहेत सिंह यादव, वीरेन्द्र सोनी, पूजा यादव व शीला चौधरी।
कठूमर-
मंगलराम कोली, राजेश कुमार, रूपनारायण नागर, बाबूलाल मेनेजर व मुन्नी देवी।
तिजारा-
मामनसिंह यादव, संदीप दायमा, संदीप यादव व आलम शौकीन।
थानागाजी-
हेमसिंह यादव, मोहनलाल शर्मा, भूपून्द्र राजावत।
मुंडावर-
सुरेश यादव, मंजीत धर्मपाल चौधरी, पवन यादव व महासिंह चौधरी।

रामगढ़-
ज्ञानदेव आहूजा, सुखवंत सिंह, नत्थीसिंह व देवेन्द्र दत्ता।

Updated on:
22 Oct 2018 09:28 am
Published on:
22 Oct 2018 09:28 am