पंचायती राज चुनाव के अंतर्गत पहले चरण की पांच पंचायत समितियों में 973 मतदान केन्द्रों पर बुधवार को 16 जिला परिषद सदस्य एवं 99 पंचायत समिति सदस्यों के लिए 63.29 प्रतिशत वोट डाले गए। पहले चरण में तिजारा, बहरोड़, नीमराणा, मुण्डावर एवं कोटकासिम पंचायत समितियों में छिटपुट घटनाओं को छोड़ मतदान सम्पन्न हुआ। मतदान के दौरान 8 मतदान केन्द्रों पर इवीएम मशीन में खराबी आई, जिससे उन्हें बदल मतदान सुचारू कराया गया। वहीं मुण्डावर के खानपुर अहीर में प्रत्याशी एवं एजेंट झगड़ते इवीएम मशीन पर गिर पड़े, जिससे इवीएम
अलवर. पंचायती राज चुनाव के अंतर्गत पहले चरण की पांच पंचायत समितियों में 973 मतदान केन्द्रों पर बुधवार को 16 जिला परिषद सदस्य एवं 99 पंचायत समिति सदस्यों के लिए 63.29 प्रतिशत वोट डाले गए। पहले चरण में तिजारा, बहरोड़, नीमराणा, मुण्डावर एवं कोटकासिम पंचायत समितियों में छिटपुट घटनाओं को छोड़ मतदान सम्पन्न हुआ। मतदान के दौरान 8 मतदान केन्द्रों पर इवीएम मशीन में खराबी आई, जिससे उन्हें बदल मतदान सुचारू कराया गया। वहीं मुण्डावर के खानपुर अहीर में प्रत्याशी एवं एजेंट झगड़ते इवीएम मशीन पर गिर पड़े, जिससे इवीएम बंद हो गई, बाद में इवीएम बदल मतदान दोबारा शुरू कराया गया। मतदान के दौरान बहरोड़ के मतदान केन्द्र 140 राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ढूंढारिया में सहायक मतदान अधिकारी की मतदान डयूटी के दौरान अचानक तबीयत खराब होने से मौत हो गई। मृतक की पत्नी के आवेदन पर जिला निर्वाचन अधिकारी त्वरित कार्रवाई कर 20 लाख रुपए की अनुग्रह अनुदान राशि स्वीकृत की।
सूरज चढऩे के साथ बढ़ा मतदान
पंचायत समिति मतदाता मतदान सुबह 10 बजे दोपहर 12 बजे दोपहर 3 बजे शाम 5 बजे
बहरोड़ 122789 85911 12.34 26.87 53.24 69.97
कोटकासिम 101746 63914 9.50 17.87 45.47 62.82
मुण्डावर 169721 96242 9.14 20.22 41.89 56.71
नीमराणा 127303 78828 8.94 20.89 46.15 61.92
तिजारा 168196 111669 13.02 26.52 52.36 66.39
कुल 689755 436564 10.67 22.72 47.78 63.29
इन प्रत्याशियों का भाग्य हुआ इवीएम में बंद
पंचायत समिति जिला परिषद वार्ड कुल प्रत्याशी पंचायत समिति वार्ड कुल प्रत्याशी
कोटकासिम 48, 49 6 15 71
तिजारा 44, 45, 46, 47 14 21 100
बहरोड़ 4, 5, 6 16 19 114
नीमराणा 1, 2, 3 8 19 132
मुण्डावर 7, 8, 9, 10 15 25 121