अलवर

भगवान जगन्नाथ जानकी विवाह महोत्सव, शहर में अनूठी यात्रा और मेले का माहौल शुरू

सुबह भगवान जगन्नाथ के पट खुले, जयकारों से गुंज उठा मंदिर परिसर
less than 1 minute read
• •
Updated: 21 Jul 2018, 12:04 PM IST
Alwar : Lord Jagannath Janaki Vivah Mahotsav
भगवान जगन्नाथ की श्रृंगारित प्रतिमा

अलवर. जगन्नाथ मेला महोत्सव की तैयारियों के क्रम में शुक्रवार को पुराना कटला स्थित जगन्नाथ मंदिर पर सुबह भगवान जगन्नाथ के पट खुले। इस मौके पर मौजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ का जयघोष कर दर्शन लाभ लिया। दिनभर मंदिर में श्रद्धालुओं के पहुंचने का क्रम जारी रहा। वहीं, शाम को भगवान सीतारामजी की रथयात्रा पुराना कटला स्थित जगन्नाथ मंदिर से विधि-विधान के साथ रवाना की गई। इस मौके पर पुलिस ने गार्ड ऑफ ऑनर पेश किया। रथयात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होकर रात को रूपबास स्थित मंदिर पर पहुंची। रथयात्रा के बड़ी संख्या में शहरवासी साक्षी बने। लोगों ने सीतारामजी के दर्शन कर भगवान का जयघोष किया। वहीं, भगवान जगन्नाथ की शनिवार को निकलने वाली रथयात्रा की तैयारियां भी अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। पुराना कटला स्थित मंदिर में भगवान जगन्नाथ के शृंगार की तैयारियां जोरों पर रही। मेला स्थल रूपबास पर भी तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। वहीं, मेला स्थल पर मनोरंजन के लिए बड़े बड़े झूले व खानपान और खिलौनों की स्टॉल्स सज गई हैं। साथ ही नंगली चौराहे पर भी रथयात्रा को लेकर विशेष तैयारियां शुरू हो गई हैं। भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा के दौरान शहर के नंगली चौराहे पर विशेष आकर्षण रहता है। इस कारण रथयात्रा के दौरान यहां मिनी जगन्नाथ मेले का माहौल बन जाता है।

Published on: