अलवर

Alwar News:  जिले के 560 अध्यापक हुए स्थायी, 10 माह से कर रहे थे इन्तजार 

प्रारंभिक शिक्षा विभाग में नवनियुक्त लेवल-प्रथम के 560 पदों पर कार्यरत शिक्षकों का स्थायीकरण हो गया है। यह बीते 10 महीने से इंतजार कर रहे थे।
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 Apr 2025, 12:53 PM IST
Feature image

प्रारंभिक शिक्षा विभाग में नवनियुक्त लेवल-प्रथम के 560 पदों पर कार्यरत शिक्षकों का स्थायीकरण हो गया है। यह बीते 10 महीने से इंतजार कर रहे थे। अब इन्हें सभी प्रकार का भत्ता मिल सकेगा। शिक्षकों के स्थायीकरण के मुद्दे को राजस्थान पत्रिका ने उठाया था। बताया जा रहा है कि प्रारंभिक शिक्षा विभाग की ओर से इन शिक्षकों के स्थायीकरण के लिए जिला परिषद से अनुमोदन होने में वक्त लगा।

इनका नहीं हुआ स्थायीकरण

इसके साथ ही अलवर में जिला शिक्षा अधिकारी का पद भी खाली होने की वजह से देरी हुई। हालांकि यह स्थायीकरण उन शिक्षकों का हुआ, जिन्होंने 22 जनवरी से पहले आवेदन किया है। उसके बाद आवेदन करने वाले शिक्षकों का स्थायीकरण नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि इनके भी स्थायीकरण के लिए तैयारी की जा रही है।

स्थायीकरण से पहले मिलता है फिक्स वेतन

प्रोबेशन काल में शिक्षकों को फिक्स वेतन मिलता है। इस दौरान शिक्षकों को 23 हजार 700 रुपए वेतन के रूप में मिलते हैं। इस समय अन्य कोई लाभ देय नहीं होता है। स्थायीकरण के बाद मूल वेतन 33 हजार 800 रुपए हो जाते हैं। इसके साथ ही अन्य भत्तों को मिलाकर हर महीने करीब 53 हजार 250 रुपए दिए जाते हैं। इन शिक्षकों के प्रोबेशन काल को पूरा हुए 10 माह बीत गया था। अब पूरा वेतन मिलेगा।

Updated on:
15 Apr 2025, 12:53 PM IST
Published on: