अलवर

Alwar News: पड़ोसी विवाहिता महिला पर नाबालिक लडके को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, मोबाइल भी बंद

अलवर जिले के सदर थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग लड़के के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने पड़ोस में रहने वाली एक शादीशुदा महिला

less than 1 minute read
Feb 12, 2026
demo pic (AI)

अलवर जिले के सदर थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग लड़के के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने पड़ोस में रहने वाली एक शादीशुदा महिला पर बेटे को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना को तीन महीने बीत चुके हैं, लेकिन अब तक नाबालिग का कोई सुराग नहीं लग पाया है, जिससे परिवार की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है।

रात को नाबालिग गायब

पीड़ित पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 31 अक्टूबर 2025 की रात उनका नाबालिग बेटा घर पर सोया था। सुबह जब परिवार के लोग उठे तो वह बिस्तर पर नहीं मिला। पहले तो परिजनों ने सोचा कि शायद वह किसी रिश्तेदार या परिचित के यहां गया होगा, लेकिन आसपास, रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर खोजबीन के बावजूद उसका कोई पता नहीं चला।

फ़ोन स्वीच ऑफ

इसी दौरान परिवार को जानकारी मिली कि पड़ोस में रहने वाली एक विवाहिता भी उसी रात से घर से गायब है। इस पर संदेह गहराया कि महिला ही उनके बेटे को अपने साथ ले गई है। परिजनों का कहना है कि नाबालिग अपने साथ मोबाइल फोन भी ले गया था, लेकिन वह पिछले तीन महीनों से बंद आ रहा है। नाबालिग दो भाइयों में बड़ा है। उसके लापता होने के बाद से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मोबाइल लोकेशन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर तलाश जारी है।

Published on:
12 Feb 2026 11:36 am
Also Read
View All

अगली खबर