अलवर

अलवर में प्लॉटिंग के नाम पर 2.48 लाख की ठगी, हर महीने 11% रिटर्न का झांसा, मुख्य आरोपी जेल में बंद बताया जा रहा है

अलवर में जमीन की प्लॉटिंग और हर महीने 11 प्रतिशत रिटर्न का लालच देकर 2 लाख से अधिक रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। कोतवाली पुलिस ने कथित रुप से रोहतक की एक कंपनी से जुड़े तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
2 min read
Aug 13, 2026
alwar plotting fraud case
कोतवाली थाना (फाइल फोटो)

अलवर में जमीन की प्लॉटिंग के नाम पर निवेश कर मुनाफा कमाने का लालच देकर ठगी करने का मामला सामने आया है। कोतवाली थाना पुलिस ने पीड़ित फारूख खान की शिकायत पर रोहतक की कथित रुप से एक कंपनी से जुड़े नवीन सैनी, राजबाला और मीना कुमारी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोप है कि तीनों ने मिलकर पीड़ित को जमीन की प्लॉटिंग में निवेश करने और हर महीने 11 प्रतिशत रिटर्न दिलाने का भरोसा दिया था।

एग्रीमेंट कराने का भी भरोसा दिलाया

पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने उससे मुलाकात के लिए अलवर के महाराजा होटल में बुलाया था। बातचीत के दौरान प्लॉटिंग से जुड़ी योजना और निवेश पर मिलने वाले रिटर्न के बारे में जानकारी दी गई। आरोपियों ने एग्रीमेंट कराने का भी भरोसा दिलाया। उनकी बातों में आकर फारूख खान और उनकी पत्नी ने अपने बैंक खातों से कुल 2 लाख 48 हजार 200 रुपए नवीन सैनी के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिए। पैसे लेने के बाद आरोपियों की ओर से किए गए वादे पूरे नहीं हुए।


पीड़ित को न तो 11 प्रतिशत मासिक रिटर्न मिला और न ही उसकी मूल रकम वापस की गई। बताया गया कि सुरक्षा के तौर पर आरोपियों की ओर से 3 लाख रुपए का चेक भी दिया गया था, लेकिन वह भी भुगतान के लिए भरोसेमंद साबित नहीं हुआ और चेक बाउंस होने की स्थिति में पहुंच गया।

धोखाधड़ी के मामले में जेल में बंद

इसके बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत कोतवाली थाने में दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब बैंक खातों में हुए लेनदेन, एग्रीमेंट और चेक से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रही है। जांच के दौरान पुलिस के सामने यह भी आया कि मामले का मुख्य आरोपी बताए जा रहे नवीन सैनी के खिलाफ पहले से भी प्लॉटिंग के नाम पर ठगी का मामला दर्ज है। वह 12.75 लाख रुपए की एक अन्य धोखाधड़ी के मामले में जेल में बंद बताया जा रहा है।

पीड़ित फारूख खान ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने इसी तरीके से अन्य लोगों को भी अपने जाल में फंसाकर रकम ली है। अब पुलिस इस शिकायत के साथ पुराने मामलों और आरोपी से जुड़े अन्य लेनदेन की भी पड़ताल कर रही है। जांच के बाद पूरे मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Updated on:
13 Aug 2026 03:56 pm
Published on:
13 Aug 2026 03:01 pm
Also Read
View All
जान के खतरे में पढ़ाई, अलवर के सरकारी स्कूल में छत से गिरी पट्टी, गुस्से में आए छात्रों का तालाबंदी कर धरना-प्रदर्शन 

राजर्षि भर्तृहरि मत्स्य यूनिवर्सिटी में कर्मचारियों और प्रोफेसर्स की कमी; 57 पद खाली, गेस्ट फैकल्टी के भरोसे पढ़ाई

Railway News: ट्रेनों में भारी भीड़: कई रूटों पर 80 पार पहुंची वेटिंग, कन्फर्म टिकट के लिए मारामारी

13 साल चली भर्ती में बिना परीक्षा-साक्षात्कार और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 655 क्लर्कों को नौकरी, अलवर जिला परिषद भर्ती में बड़ा घोटाला

मंत्री संजय शर्मा के धरने पर बैठने से गरमाई सियासत, 4.30 घंटे तक चला सियासी ड्रामा, CM के दखल के बाद धरना खत्म