अलवर

Alwar Power Cut: अलवर में मंगलवार को 6 घंटे तक बिजली कटौती, इन इलाकों में सप्लाई रहेगी बंद

अलवर में मंगलवार, 13 अक्टूबर को दीपावली से पहले बिजली लाइनों और सबस्टेशन के रखरखाव का काम किया जाएगा। इसके चलते शहर के कई इलाकों में बिजली सप्लाई (Power Supply) बंद रहेगी। अलग-अलग क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे या 3 बजे तक कटौती होगी।
2 min read
• •
Oct 12, 2026
alwar power cut
representative picture (patrika)

दीपावली से पहले बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए विद्युत विभाग की ओर से मंगलवार को अलवर शहर के कई इलाकों में बिजली कटौती (Power Cut) रहेगी। अलग-अलग फीडरों और सबस्टेशन से जुड़े क्षेत्रों में बिजली सप्लाई का समय अलग रहेगा। कुछ इलाकों में दोपहर 2 बजे तक, जबकि कुछ जगहों पर दोपहर 3 बजे तक बिजली बंद रहेगी।

स्कीम 3 और विजय मंदिर रोड पर भी कटौती

मंगलवार को सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहने से स्कीम नंबर 3, फैमिली लाइन और विजय मंदिर रोड पर जेल सर्किल से मानसी हॉस्पिटल तक का क्षेत्र प्रभावित रहेगा। इस दौरान लोगों को बिजली से जुड़े जरूरी काम पहले ही निपटाने होंगे।

इन इलाकों में सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक बंद रहेगी बिजली

दीपावली से पहले रखरखाव कार्य के कारण लखनड़ा वाला कुआं, भगत सिंह चौराहा, नवीन स्कूल, मॉडर्न ट्रेड टॉवर, जुबलीबास के बड़े और छोटे चौराहे, नमन डेयरी, स्कीम नंबर 2, नटराज होटल के पीछे और पटेल हॉस्पिटल के पास के क्षेत्रों में भी सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी।

विवेक विहार सबस्टेशन से जुड़े इलाकों में भी कटौती

33/11 केवी सबस्टेशन विवेक विहार पर भी दीपावली के मद्देनजर मरम्मत और रखरखाव का काम किया जाएगा। इसके चलते यहां से निकलने वाले सभी 11 केवी फीडरों की बिजली सप्लाई मंगलवार सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक बंद रहेगी।

इससे स्कीम नंबर 1, स्कीम नंबर 1 एक्सटेंशन, यूआईटी के पीछे का क्षेत्र, जय कॉम्प्लेक्स, हरिबाबा मंदिर के आसपास, स्कीम नंबर 2, लाजपत नगर, जुबलीबास चौराहा, एरोड्रम रोड, भगत सिंह सर्किल, अंबेडकर सर्किल और जेल परिसर प्रभावित होंगे।

इसके अलावा स्कीम नंबर 3, 80 क्वार्टर, फैमिली लाइन, कृष्णा कॉलोनी, स्कीम नंबर 10बी, 10बी मोड़, तीजकी रोड, श्मशान घाट के आसपास, रघु कॉम्प्लेक्स, जेल चौराहा, बसंत विहार, अशोक विहार, कर्मचारी कॉलोनी, साहब जोहड़ा और शक्ति नगर में भी बिजली बंद रहेगी।

इन क्षेत्रों के लोगों को भी रहना होगा तैयार

शिवाजी पार्क, बाबाजी वाला कुआं, शिवाजी पार्क 01 (ख), डिस्पेंसरी के आसपास, स्कीम नंबर 4, मेहताब सिंह का नौहरा, आर्ट्स कॉलेज, डीआरडीओ और स्वर्ग रोड के कुछ हिस्सों में भी बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। दीपावली से पहले होने वाले इस रखरखाव कार्य के दौरान लोगों को पानी भरने, मोबाइल चार्ज करने और बिजली से जुड़े अन्य जरूरी काम समय पर निपटा लें।

Updated on:
12 Oct 2026 03:36 pm
Published on:
12 Oct 2026 03:36 pm