खैरथल-तिजारा जिले के किशनगढ़बास थाना क्षेत्र के घासोली गांव में खेत में काम करते समय एक युवा किसान की मौत हो गई। किसान महेंद्र गुर्जर (28) अपने खेत में प्याज की फसल (Onion Crop) पर कीटनाशक दवा का छिड़काव (Pesticide Spraying) कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह खेत में ही बेहोश होकर गिर पड़ा। परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं सके।