अलवर

अलवर यातायात पुलिस की कार्रवाई, 550 मॉडिफाइड साइलेंसर कबाड़

अलवर यातायात पुलिस की ओर से शहर में ध्वनि प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पिछले कई दिनों से विशेष अभियान चलाकर पावर बाइक से अवैध रूप से लगाए गए मॉडिफाइड साइलेंसर उतरवाए गए।
less than 1 minute read
Dec 25, 2025
Feature image
साइलेंसरों को रोड रोलर से कुचलकर तोडा गया

अलवर यातायात पुलिस की ओर से शहर में ध्वनि प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पिछले कई दिनों से विशेष अभियान चलाकर पावर बाइक से अवैध रूप से लगाए गए मॉडिफाइड साइलेंसर उतरवाए गए। जब्त किए गए साइलेंसरों को रोड रोलर से गुरुवार को कुचलकर नष्ट किया गया। इस दौरान कुल 550 मॉडिफाइड साइलेंसरों को कबाड़ बना दिया गया।

यातायात पुलिस के अनुसार मॉडिफाइड साइलेंसर तेज आवाज पैदा करते हैं, जिससे आमजन, मरीजों आदि को परेशानी होती है। साथ ही यह मोटर वाहन अधिनियम का भी उल्लंघन है। अभियान के तहत नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के खिलाफ चालान भी किए गए और उन्हें भविष्य में इस तरह की लापरवाही न बरतने की सख्त हिदायत दी गई।


यातायात पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे अपने वाहनों में केवल मानक साइलेंसर का ही प्रयोग करें। नियमों की अनदेखी करने वालों के विरुद्ध आगे भी इसी तरह की कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

Updated on:
26 Dec 2025 08:02 am
Published on:
25 Dec 2025 01:28 pm