अलवर

बाइक पर जा रहे दंपत्ति के सिर के आर-पार हुए सरिये, दुर्घटना में दर्दनाक मौत

बाइक पर जा रहे दम्पति की एक्सीडेंट में मौत हो गई। ट्रक में भरे सरिये दम्पति के सिर के आर -पार हो गए जिससे मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई।

less than 1 minute read
Mar 29, 2024
hfvghf.jpg

बाइक पर जा रहे दम्पति की एक्सीडेंट में मौत हो गई। ट्रक में भरे सरिये दम्पति के सिर के आर -पार हो गए जिससे मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई। पापड़ी टोल प्लाजा के पास ये बाइक आगे जा रहे ट्रक में जा घुसी जिससे ये हादसा हुआ।

हादसे में अलवर के बहादुरपुर के नाहरपुर गांव के बुजुर्ग दंपत्ति की दर्दनाक मौत हो गई। दंपति की बाइक आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई, जिससे उनके सिर में सरिए घुस गए और उनकी तुरंत मौत हो गई। दुर्घटना के बाद, एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंची और दंपति को को जिला अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर्स ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। शवों का पोस्टमार्टम किया गया और उसके बाद परिवार के सदस्यों को सौंप दिया गया। मृतक दंपति की पहचान 62 वर्षीय मेजर खान और 55 वर्षीय उनकी पत्नी कल्ली के रूप में हुई, जो बहादरपुर गांव के निवासी थे।

बुजुर्ग दंपत्ति तिजारा में रिश्तेदारों से मिलने के लिए अपनी बाइक से पर निकले थे। दंपति के चार बेटे हैं। दुखद बात यह है कि यह दुर्घटना उनके गांव से केवल कुछ किलोमीटर की दूरी पर हुई, जिससे पूरा समुदाय अपने पड़ोसियों को खोने के कारण दुःख और शोक में डूब गया।

Published on:
29 Mar 2024 11:40 am