10 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दीवार गिरने से चार लोग घायल, दो मवेशियों की मौत, टीनशैड-हॉर्डिंग गिरे, 200 से अधिक पोल टूटे

जिले के लक्ष्मणगढ़ कस्बे सहित ग्रामीण क्षेत्रों में सोमवार देर रात आए तेज अंधड़ और बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। कई स्थानों पर मकानों के टीनशेडउड़ गए और दीवारें ढह गईं। सौराई गांव में दीवार गिरने से चार लोग घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया।

3 min read
Google source verification
alwar news

तेज अंधड़ के दौरान गिरा टीनशैड।

अलवर जिले के लक्ष्मणगढ़ कस्बे सहित ग्रामीण क्षेत्रों में सोमवार देर रात आए तेज अंधड़ और बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। कई स्थानों पर मकानों के टीनशेडउड़ गए और दीवारें ढह गईं। सौराई गांव में दीवार गिरने से चार लोग घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया।

सौराई के प्रशासक लियाकत खान ने बताया कि गांव निवासी नेक मोहम्मद की करीब 80 फीट लंबी ईंटों की दीवार अंधड़ के दौरान गिर गई। मलबे की चपेट में आने से नेक मोहम्मद, उसकी पत्नी तथा बरसात व आंधी से बचने के लिए वहां रुके जौहरी का बास निवासी जिम्मेदीन व मुनसिद भी मलबे में दबने से घायल हो गए। धमाके की आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद चारों को मलबे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। गंभीर हालत होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया। हादसे में एक बकरा और एक गोवंश की मौत हो गई। सौराई निवासी मोहम्मद रफीक के मकान की 9 फीट ऊंची दीवार गिर गई, जबकि सरसु खां के मकान की पट्टियां टूट गईं। जमालपुर में सीताराम मास्टर के मकान का छज्जा गिर गया। हिंगोटा गांव में आसीन और मजलस के मकानों के टीनशेडउड़ गए। कई स्थानों पर पेड़ गिर गए, जिससे कुछ मार्गों पर यातायात प्रभावित रहा। अंधड़ से लोगों की संपत्ति को काफी नुकसान पहुंचा है। लोगों ने प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।

बिजली व्यवस्था प्रभावित

अंधड़ के कारण 11केवी, 33केवी जीएसएस और एलटी लाइनों के पोल तथा तारों को भारी नुकसान पहुंचा है। क्षेत्र में 100 से अधिक पोल क्षतिग्रस्त हो गए। कई स्थानों पर ट्रांसफार्मर गिर गए। कस्बे के सरकारी अस्पताल और पुलिस थाने की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। मरीजों और चिकित्साकर्मियों को परेशानी हुई। थाना परिसर की व्यवस्थाएं प्रभावित रही। पिछले अंधड़ में भी बड़ी संख्या में पोल क्षतिग्रस्त हो गए थे। जिससे स्टॉक लगभग समाप्त हो गया है। नए पोल नहीं मिलने से मरम्मत कार्य प्रभावित हो रहा है। निगम की टीमें नुकसान का आकलन कर बिजली आपूर्ति बहाल करने में जुटी है। ग्रामीणों ने शीघ्र बिजली आपूर्ति बहाल की मांग की है। एईएन जगन मीणा ने बताया कि क्षतिग्रस्त पोल बदलकर बिजली आपूर्ति बहाल के प्रयास किए जा रहे हैं।

.....................

पिनान. क्षेत्र में मौसम के बदलाव से गर्मी से राहत तो मिली, लेकिन तेज अंधड़ ने मुश्किलें भी बढ़ा दीं। सोमवार अर्धरात्रि को आए अंधड़ में कई स्थानों पर मकानों, दुकानों और प्रतिष्ठानों के टीनशैड और होर्डिंग उड़ गए। टीनशैड हवा में पतंग की तरह उड़ते दिखाई दिए। मकानों के थर्राने से सोए लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। उड़ेटीनशैडसड़क किनारे और खुले स्थानों पर जा गिरे। गनीमत रही कि कोई इनकी चपेट में नहीं आने से बड़ा हादसा नहीं हुआ, लेकिन कई लोगों की संपत्ति को नुकसान पहुंचा है। पेड़ भी टूटकर गिर गए, जिससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही।

....................

100 से अधिक बिजली के पोल गिरे

गोविन्दगढ़. देर शाम आए तेज अंधड़ में आगराकी, सैदमपुर, पगसेड़ी, भैंसडावत और नसवारी सहित कई गांवों में 100 से अधिक बिजली के पोल गिर गए। 15 दिन में यह दूसरी बड़ी घटना है।

11केवी के 9 व एलटी लाइन के 6 पोल टूटे

कठूमर. क्षेत्र में मंगलवार शाम तेज अंधड़ में सौंख जा रही 11केवी लाइन के 9 पोल तथा एलटी लाइन के 6 पोल टूट गए। इससे सौंख, टिकरी, टिटपुरी, सेदूका नंगला, हुल्याना एवं बड़ौदा कान सहित आसपास के गांवों में बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। कई स्थानों पर तार भी क्षतिग्रस्त हो गए। निगम की टीमें क्षतिग्रस्त लाइनों व पोलों की दुरुस्त कार्य शुरू कर दिया। जेईएन बंशीधर गुर्जर ने बताया कि युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य कराया जा रहा है।

सात गांवों मेें 13 पोल धराशायी

राजगढ़. कस्बे सहित आसपास के क्षेत्रो में मंगलवार शाम धूलभरी आंधी से जनजीवन प्रभावित हो गया। इससे पहले सोमवार देर शाम आए तेज अंधड़ के चलते 7 गांवों मेें बिजली के 13 पोल धराशायी हो गए। विद्युत निगम को करीब 3 लाख का नुकसान हुआ है। जेईएन दिनेश मीना ने बताया कि सोमवार देर शाम आए तेज अंधड़ के चलते पेड़ों की टहनियां गिरने से लांकी मेें डीपी सहित दो पोल, कुण्डला में 1, कुण्डरोली में 3, बीघोता में 2, नाथलवाड़ा में 1, नारायणपुर में 1 तथा सकट में 3 विद्युत पोल गिर गए। सभी स्थानों पर बिजली व्यवस्था सुचारू कर दी गई।