अलवर

दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए अलवर से जाएंगे BJP के नेता  

Delhi assembly election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव फतह करने के लिए भाजपा पूरी ताकत लगा रही है। हर दृष्टि से माहौल अपने अनुकूल किया जा रहा है। यही माहौल बनाने के लिए अलवर से भी कई नेताओं को दिल्ली चुनाव के लिए लगाया गया है

less than 1 minute read
Jan 31, 2025

Delhi assembly election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव फतह करने के लिए भाजपा पूरी ताकत लगा रही है। हर दृष्टि से माहौल अपने अनुकूल किया जा रहा है। यही माहौल बनाने के लिए अलवर से भी कई नेताओं को दिल्ली चुनाव के लिए लगाया गया है, जो 31 जनवरी व एक फरवरी को दिल्ली पहुंचेंगे।

दिल्ली चुनाव में अलवर सांसद एवं केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहे हैं। इसी कड़ी में यहां से कई नेताओं को दिल्ली बुलाया गया है। अलवर उत्तर के जिलाध्यक्ष महा सिंह चौधरी व दक्षिण जिलाध्यक्ष अशोक गुप्ता को लगाया गया है।

इनके अलावा उत्तर से उपाध्यक्ष रमेश रावत, दक्षिण से उपाध्यक्ष हरिशंकर खंडेलवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय नरुका को लगाया गया है। पूर्व विधायक जयराम जाटव भी पार्टी के पक्ष में माहौल बनाएंगे। इनके अलावा भी कई नेताओं की ड्यूटी लगाई गई है, जो 5 फरवरी तक दिल्ली में ही डेरा डाले रहेंगे।

मंडल अध्यक्षों के लिए आपत्तियां

हाल ही में जारी की गई मंडल अध्यक्षों की सूची पर कई लोगों ने आपत्तिया अपील कमेटी के पास दायर की हैं। भाजपा के कुछ नेताओं का कहना है कि मंडल अध्यक्षों की सूची में कुछ की आयु मानक से ज्यादा है। अपील कमेटी अब निस्तारण करेगी।

यह भी पढ़ें:
अलवर का मास्टर प्लान 2051: यातायात प्रबंधन का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट… होगी बड़ी शिफ्टिंग

Published on:
31 Jan 2025 12:03 pm
Also Read
View All

अगली खबर