अलवर

Alwar Rape: जीजा ने प्रेग्नेंट साली के साथ जबरन बनाए संबंध, अगले दिन हुई बेरहमी से पिटाई, अस्पताल में भर्ती

Alwar Crime News: अलवर जिले के एक ग्रामीण क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। गर्भवती विवाहिता ने अपने जीजा पर बलात्कार का आरोप लगाया है।
2 min read
May 19, 2026
alwar rape news
प्रतीकात्मक तस्वीर

अलवर। जिले के एक ग्रामीण क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक गर्भवती विवाहिता ने अपने जीजा पर बलात्कार का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि घटना की जानकारी परिवार को देने पर उसके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता के परिजनों ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि वर्ष 2018 में परिवार की दो बेटियों की शादी एक ही घर में हुई थी।

यह वीडियो भी देखें

आरोप है कि 14 अप्रेल 2026 की रात पीड़िता का पति घर से बाहर गया हुआ था। वह कमरे में अकेली थी। इसी दौरान उसके जीजा ने कमरे में घुसकर उसके साथ बलात्कार किया। अगले दिन पीड़िता ने घटना की जानकारी अपने पति और ससुराल पक्ष के लोगों को दी। आरोप है कि इसके बाद परिवार के कई लोगों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की, जिससे वह बेहोश हो गई। होश में आने के बाद उसे घटना के बारे में किसी को बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि बाद में पीड़िता का भाई अपनी बहनों से मिलने पहुंचा, तो उसके साथ भी मारपीट की गई।

परिजनों से अभद्र व्यवहार

सूचना मिलने पर पीड़िता के पिता और अन्य परिजन वहां पहुंचे, लेकिन उनके साथ भी अभद्र व्यवहार किया गया। आरोप है कि पीड़िता को पीहर भेजने से मना कर दिया गया। परिजनों के अनुसार कुछ दिन बाद पीड़िता के साथ फिर मारपीट की गई। इसके बाद वह अपने पीहर पहुंची, जहां उसकी तबीयत लगातार बिगड़ती रही। उसे उल्टियां, पेट और सीने में दर्द की शिकायत होने लगी। हालत गंभीर होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मासूम से बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार

वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने जिले के एक थाना क्षेत्र में छह वर्षीय बालिका से बलात्कार करने के मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। नीमराणा एएसपी सुरेश खींची ने प्रेसवार्ता में बताया कि एक थाना क्षेत्र में रहने वाली एक बालिका से 17 मई को एक 18 वर्षीय युवक ने बलात्कार किया था। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी भी बालिका के पड़ोस में रहता है। आरोपी ने बालिका को मिठाई का लालच देकर शौचालय में ले जाकर बलात्कार किया था।

Updated on:
19 May 2026 03:22 pm
Published on:
19 May 2026 02:37 pm