अलवर

अलवर में यहां 100 बीघा में बने रिसॉर्ट पर चला बुलडोजर

अलवर जिला प्रशासन ने शनिवार सुबह अवैध निर्माणों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए विजय मंदिर मार्ग स्थित चांदोली गांव में करीब सौ बीघा भूमि पर बने पक्के निर्माणों को ध्वस्त कर दिया।

less than 1 minute read
Sep 27, 2025
अवैध निर्माण पर कार्रवाई

अलवर जिला प्रशासन ने शनिवार सुबह अवैध निर्माणों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए विजय मंदिर मार्ग स्थित चांदोली गांव में करीब सौ बीघा भूमि पर बने पक्के निर्माणों को ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई एसडीएम अलवर माधव भारद्वाज के नेतृत्व में की गई।

जानकारी के अनुसार पहाड़ों के बीच अवैध रूप से रास्ता बनाकर इस क्षेत्र में कई निर्माण कार्य किए जा रहे थे। स्थानीय लोगों और की ओर से इसकी लगातार शिकायतें प्रशासन को मिल रही थीं। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर प्रशासन ने मौके पर बुलडोजर चलवाकर निर्माणों को तोड़ दिया।

कार्रवाई के दौरान पुलिस जाप्ता भी मौके पर मौजूद रहा ताकि किसी तरह की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो। बताया जा रहा है कि इस भूमि पर लंबे समय से अवैध कब्जे और निर्माण की गतिविधियां चल रही थीं, जिस पर अब प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए रोक लगाई है। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि अवैध कब्जों और नियम विरुद्ध निर्माणों पर भविष्य में भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Published on:
27 Sept 2025 11:32 am
Also Read
View All

अगली खबर