अलवर

जुनैद ने रोहित बन हिंदू युवती से मंदिर में शादी की फिर 2 साल तक किया यौन शोषण

Rajasthan Love Jihad Case: लव जिहाद का सनसनीखेज मामला सामने आया है। अलवर के एक मुस्लिम युवक ने हिंदू बनकर इंस्टाग्राम के जरिए दिल्ली की हिंदू युवती को अपने प्रेम जाल में फंसाया और मंदिर में शादी की। वह दो साल तक युवती का शारीरिक व आर्थिक शोषण करता रहा। करीब 15 दिन पहले आरोपी युवक ने दूसरी शादी कर ली।
2 min read
• •
Updated: 16 Jul 2023, 10:49 AM IST
photo1689484279.jpeg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क/अलवर. Rajasthan Love Jihad Case: लव जिहाद का सनसनीखेज मामला सामने आया है। अलवर के एक मुस्लिम युवक ने हिंदू बनकर इंस्टाग्राम के जरिए दिल्ली की हिंदू युवती को अपने प्रेम जाल में फंसाया और मंदिर में शादी की। वह दो साल तक युवती का शारीरिक व आर्थिक शोषण करता रहा। करीब 15 दिन पहले आरोपी युवक ने दूसरी शादी कर ली।

असलियत पता चलने पर पीड़िता ने अलवर के महिला थाने में आरोपी युवक के खिलाफ बलात्कार और धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। जानकारी के अनुसार 24 वर्षीय युवती ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह जोधपुर में फैशन डिजाइनिंग और ब्यूटी पार्लर का काम करती है। करीब दो साल पहले इंस्टाग्राम के जरिए उसकी दोस्ती रोहित प्रधान (असली नाम जुनैद खां) से हुई, जिसने खुद को अलवर के ककराली गांव का निवासी बताया।
यह भी पढ़ें : दुल्हन के साथ नहीं जाएगी सहेली, ना प्री-वेडिंग शूट, ना शादी में बजेगा बैंड, लगेगा 11 हजार का जुर्माना, पढ़ें ये नए प्रतिबंध


युवक ने उसे अपने प्यार के जाल में फंसाया और मंदिर में दोनों ने शादी की। इसके बाद वह बीच-बीच में अलवर आती रहती थी। इस दौरान रोहित उसके साथ होटल में रुकता था और उसके शारीरिक सम्बन्ध स्थापित करता था। युवती शुक्रवार को रोहित के गांव ककराली उसकी बीमार मां से मिलने पहुंची तो उसे पता चला कि जिस युवक से उसने शादी की है, उसका नाम रोहित प्रधान नहीं, बल्कि जुनैद खां है।
यह भी पढ़ें : दो शादी छिपाकर युवती ने रचाई तीसरी शादी, झगड़े शुरू हुए तो ससुराल से जेवर-नकदी लेकर फरार
आरोपी जुनैद कोई काम-धंधा नहीं करता। उसका पिता ट्रक ड्राइवर है। पीड़िता ने रिपोर्ट में बताया है कि पिछले करीब दो साल से वह और रोहित (असली नाम जुनैद खां) पति-पत्नी की तरह रहे। अभी फिलहाल वह अलवर में ही किराए पर रहती है। आरोपी कई बार उससे रुपए लेता था। आरोपी करीब 8-10 लाख रुपए की धोखाधड़ी कर चुका है। पीड़िता का कहना है कि यदि उसे पता होता कि जिस युवक से वह प्यार करती है वह हिंदू नहीं मुस्लिम है, तो वह उससे शादी नहीं करती।

Published on: