अलवर

मुख्य सचिव सुधांशु पंत ने अलवर में विकास कार्यों की समीक्षा की, महिलाओं के स्वावलंबन कार्यों की सराहना

राजस्थान के मुख्य सचिव सुधांशु पंत शुक्रवार दोपहर मिनी सचिवालय पहुंचे और कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली।

less than 1 minute read
Aug 22, 2025
स्वयं सहायता समूह द्वारा तैयार उत्पादों का किया निरीक्षण

राजस्थान के मुख्य सचिव सुधांशु पंत शुक्रवार दोपहर मिनी सचिवालय पहुंचे और कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। गुरुवार रात अलवर पहुंचने के बाद वे सिलीसेढ़ स्थित एक होटल में ठहरे थे। बताया जा रहा है कि मुख्य सचिव सुबह पांडूपोल हनुमान मंदिर में दर्शन करने भी गए।


बैठक में मुख्य सचिव ने केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और विकास कार्यों की मॉनिटरिंग पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों और कार्मिकों को अपनी कार्यशैली व स्किल में निरंतर सुधार करने के निर्देश दिए।

इस दौरान उन्होंने जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला के साथ दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूह द्वारा तैयार किए गए वस्त्र व अन्य उत्पादों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने महिला समूहों से संवाद किया और उनके कार्यों की सराहना की।

Published on:
22 Aug 2025 01:55 pm
Also Read
View All

अगली खबर