अलवर

कांग्रेस के भारत बंद का अलवर में कहीं दिखा असर तो कहीं बेअसर, यहां जानिए अलवर बंद का पूरा लेखा-जोखा

https://www.patrika.com/alwar-news/
2 min read
• •
Updated: 11 Sep 2018, 8:47 AM IST
Congress Bharat Bandh In Alwar : Mix Impact Of Bharat Bandh In Alwar
कांग्रेस के भारत बंद का अलवर में कहीं दिखा असर तो कहीं बेअसर, यहां जानिए अलवर बंद का पूरा लेखा-जोखा

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में सोमवार को कांग्रेस के बंद का जिले में मिला-जुला असर देखने को मिला। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण तरीके बाजार बंद कराए। वहीं कुछ व्यापारी व संगठनों ने बंद का विरोध करते हुए दुकानें खुलवाई। इस दौरान हल्की-फुल्की झड़प और धक्का-मुक्की भी हुई, लेकिन पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी से माहौल शांत बना रहा। मुण्डावर में ऊंटगाड़ी में सवार होकर बाजार बंद कराने निकले कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ऊंटगाड़ी से गिर गए। इससे कई कार्यकर्ताओं को हल्की चोट भी आई। उसी जगह प्रदर्शन के समय एक जगह बैलगाड़ी के बैल अलग हो गए। दोपहर बाद शहर व जिले भर कुछ बाजार भी खुले नजर आए। कांग्रेस ने अलवर में बंद सफल रहने का दावा करते हुए कहा कि कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं की दुकानें जरूर खुली दिखी। बाकी सबने उनके निवेदन पर दुकानें बन्द रखी।

जिला मुख्यालय पर जिला कांग्रेस कमेटी कांग्रेस की ओर से तय कार्यक्रम के अनुसार पदाधिकारी व कार्यकर्ता सुबह करीब साढ़े आठ बजे होपसर्कस पर एकत्र हुए। इसके बाद वहां से बाजार बंद कराने के लिए शहर में रवाना हो गए। कांग्रेस जिलाध्यक्ष टीकाराम जूली के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने शहर में पैदल मार्च करते हुए होपसर्कस, चर्च रोड, मन्नी का बड़, कम्पनी बाग रोड, नंगली सर्किल, रोड नम्बर दो, तहसील रोड, सब्जी मण्डी, चूडी मार्केट, घंटाघर होते हुए वापस होपसर्कस पहुंचे। वहां कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करने के बाद वीर चौक व पुलिस कंट्रोल रूम के आसपास का बाजार बंद कराया। इसके बाद नगर परिषद के सामने से चर्च रोड, मन्नी का बड़, मनुमार्ग, पुलिस कंट्रोल रूम के सामने से होते हुए बस स्टैण्ड के सामने पहुंचे और यहां सभा की गई । जिसे कांग्रेस पदाधिकारियों ने सम्बोधित किया। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे कांग्रेसी सभा समाप्त कर यहां से रवाना हो गए।

दोपहर बाद खुला पूरा बाजार

दोपहर तक शहर सहित जिलेभर में बंद का असर बना रहा, लेकिन दोपहर बाद बाजार में काफी दुकानें खुल गई। शाम को बाजार में बंद का कोई असर दिखाई नहीं दिया।

कम्यूनिस्ट पार्टी ने बन्द कराया

भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी ने भी बढ़ती पेट्रोल डीजल की कीमतों पर विरोध जताते हुए अलवर मेंं दुकानों को बन्द कराते हुए रैली निकाली। इस दौरान जगदीश शर्मा, हरिओम चुघ, राजकुमार बख्शी, गजराज सिंह, भोलाराम शर्मा, शचिन्द्र कौशिक सहित कइ

Published on: