अलवर

कांग्रेस प्रत्याशी करण सिंह यादव ने इस विषय को लेकर किया भाजपा पर बड़ा हमला, जानिए क्या कहा?

अलवर से कांग्रेस प्रत्याशी करण सिंह ने भाजपा पर बोला है बड़ा हमला, पूर्व मंत्री जितेन्द्र सिंह भी अब चुनावी मूड में दिख रहे हैं।

2 min read
Jan 18, 2018

अलवर लोकसभा के उप चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. करण सिंह यादव ने रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया। रामगढ़ में चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया।

जनसभा को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. करण सिंह यादव ने कहा कि भाजपा के चार साल के शासन काल में कोई भी उपलब्धि नही रही। भाजपा ने लोगों से जो वादे किए एक भी पुरा नही कर पाए। भाजपा के शासन में बेरोजगार किसान मजदूर, महिला व दलितों पर अत्याचार बढ़े हैं। कानून व्यवस्था चौपट हो गई है। किसान आत्महत्या कर रहे हैं। भाजपा के विधायक जनता के आक्रोश को तानाशाही रवैये व सरकार को दबाव में लेकर ऐसी घिनौनी हरकत पर उतारू हो गए हैं। है। जिसे जनता कभी माफ नही करेगी। उन्होंने रामगढ के बगड राजपूत, नंगली मेघा, जातपुर, बाम्बोली, खूंटेटा कलां, मूनपुर, सैथली, लीलावडी, अलवाडा, मिल्कपुर, चिडवई, मालपुर, ईंदपुर, चौमा, टिकरी, चिडवा, रसगण, बिजवा, खेडी, रामगढ मे जनसमम्र्पक कर जनसमर्थन मांगा। उनके साथ एआईसीसी सचिव जुबेर खान, पूर्व जिला प्रमुख सफिया खान, प्रभारी रोहिताश चौधरी, हरिशंकर रावत, पूर्व प्रधान गजेन्द्र धाबाई, पूर्व प्रधान नसरू खान, पूर्व प्रधान पूर्व प्रधान जवाहर जैन, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिनेष शर्मा सहित काफी लोग मौजूद थे।

पूर्व केन्द्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह ने कहा कि जिले की जनता को सर्दी के मौसम में भी पेयजल नहीं मिल रहा है। रोजाना विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। पुरानी सरकरा के समय की योजनाएं विकास कार्य ठप हो गए हैं। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने भाजपा को घेरते हुए कहा कि भाजपा अपने राज को सुशासन बताती है, लेकिन जनता को सब मालूम है। उपचुनाव के बाद सरकार को भी अपने सुशासन के बारे में पता चल जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समय में जिले को कई बड़ी सौगातें प्रदान की गई लेकिन मौजूदा सरकार ने खुद तो कोई योजना शुरू नहीं की, बल्कि हमारी योजनाओं को भी जनता के पास नहीं पहुचन दिया।

Published on:
18 Jan 2018 05:34 pm
Also Read
View All