अलवर

कांग्रेस के इस विधायक को जहां से कम वोट मिले, वहां जाकर बोले-जो भैंस दूध नहीं देती उसे खल-काकड़ा कौन खिलाएगा?

अलवर जिले के राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र से विधायक जौहरी लाल मीणा का वीडियो वायरल हो रहा है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 4 Jan 2019, 9:55 AM IST
Congress MLA Johari Lal Meena Controversial Viral Video
कांग्रेस के इस विधायक को जहां से कम वोट मिले, वहां जाकर बोले-जो भैंस दूध नहीं देती उसे खल-काकड़ा कौन खिलाएगा?

चुनाव जीतने के बाद नेता सातवें आसमान पर पहुंच जाते हैं, यों तो चुनाव जीतने वाले प्रतिनिधि के लिए जनता बराबर होती है, लेकिन कांग्रेस के एक विधायक के लिए शायद ऐसा नहीं है। अलवर के राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ से चुनाव जीतकर विधायक बने जौहरी लाल मीणा का एक वीडियो सामने आया है, इसमें उन्हें जहां से कम वोट मिले, उस क्षेत्र में विकास कराने को लेकर तंज कस रहे हैं, विधायक जौहरी लाल मीणा ने कहा कि जो भैंस दूध नहीं देती उसको खल, काकड़े कौन खिलाएगा। लोगों के अनुसार उनके कहने का मतलब है कि वे उस क्षेत्र में विकास नहीं कराएंगे।

राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक जौहरीलाल मीना के गुरुवार को धन्यवाद दौरे के दौरान बेरला गांव में आयोजित कार्यक्रम में चुनाव में गांव के दो बूथों पर मिले वोटो की सूची दिखाकर हुए विकास कार्यों को लेकर उनके ग्रामीणों को बताने का वीडियो वायरल हुआ है।

इस वीडियों में विधायक जौहरीलाल मीना एक कार्यक्रम के दौरान बूथ संख्या 204 और 205 पर उनको वोटों की सूची दिखाकर कम वोट मिलने पर नाराजगी जता रहे हैं।

मीणा ने यह कहा वीडियो में

इस वीडियो में विधायक यह कह रहे हैं कि जो भैस दूध नहीं देती उसको खल, काकड़ा कौन खिलाएगा। कांग्रेस ने एससी, एसटी समाज के लिए बहुत कुछ किया है। बाद में वीडियो में तेज आवाज आनी शुरू हो जाती है। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ यह वीडियो बेरला का बताया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद विधायक से बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे सम्पर्क नहीं हो पाया।

Published on: