अलवर

इस जिले में चौकादार ही बना लूट का सरगना, खुद को घायलकर रची लूट की साजिश जाने आप भी कैसे रचा षडयंत्र

चौकीदार ने बनाया गिरोह, लूटे लाखों रूपए पुलिस ने जब्त किए 80 हजार
2 min read
• •
Updated: 10 Mar 2018, 12:17 PM IST
Conspiracy to rob himself

आरोपितों के कब्जे से 80 हजार रुपए बरामद

खैरथल कस्बे के इस्मालपुर रोड स्थित एक सीमेन्ट पाइप फैक्ट्री के दो गार्डों पर हमला कर अलमारी से दो लाख रुपए लूटने की वारदात को फैक्ट्री के ही कर्मचारियों ने अंजाम दिया था। प्रकरण में पुलिस ने फैक्ट्री के गार्ड सहित पांच कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से पुलिस ने 80 हजार रुपए बरामद किए हैं।
थाना प्रभारी जितेन्द्र यादव ने बताया कि फैक्ट्री मालिक सुनील कुमार जिन्दल द्वारा चार मार्च को प्राथमिकी दर्ज कराई कि 3 मार्च की रात करीब 11 बजे तीन नकाबपोश बदमाशों ने उसकी श्री सीमेंट पाइप फैक्ट्री में घुसकर गार्ड भंवरसिंह व संतोष पर जानलेवा हमला किया। इसके बाद अलमारी के लॉकर में रखे दो लाख सात हजार रुपए और जरुरी दस्तावेज पार कर ले गए।
थानाप्रभारी ने बताया कि फैक्ट्री में भंवरसिंह गार्ड होने के साथ मुनीम का भी काम करता था। कुछ दिन पहले ही फैक्ट्री मालिक द्वारा संतोष कुमार को भी रख लिया था जिसके आने के बाद फैक्ट्री में पूर्व में हो रही छोटी-मोटी चोरी व हेराफेरी पर अंकुश लग गया। इस पर गार्ड भंवरसिंह सहित फैक्ट्री के पांच कर्मचारियों ने मिलकर उसे रास्ते से हटाने व चोरी की साजिश रची। षड्यंत्र के मुताबिक 3 मार्च की रात्रि को पांचों आरोपितों ने फैक्ट्री अंदर घुसकर गहरी नींद में सो रहे गार्ड संतोष को सिर पर बजनी हथियार झुमरा से वार कर अचेत कर दिया। इसके बाद गेट का शीशा तोड़ा और अलमारी में रखे 2 लाख 7 हजार रुपए व कागजात पार कर ले गए। प्रकरण में जिला पुलिस अधीक्षक ने वारदात का राजफाश करने वाली पुलिस टीम को इनाम देने की घोषणा की है।
खुद को सिर में रॉड मारकर घायल किया
साजिश रचियता भंवरसिंह ने स्वयं ही अपने सिर में रॉड मारकर खुद को घायल किया, जबकि हमले का शिकार दूसरा गार्ड संतोष कुमार जयपुर में उपचाराधीन है।
इन्हें किया गिरफ्तार
पुलिस ने सीकर जिले के दुर्गापुर पीपराली थाना क्षेत्र निवासी भंवरसिंह सहित खैरथल थाना क्षेत्र के छीतर का बास मातौर निवासी इदरीश उर्फ काला, गांव नंगला डूंगर निवसी कमरुद्दीन, निभेड़ा ग्राम निवासी तारीफ उर्फ काला और लाल पहाड़ी पाटन मेवान निवासी अजयपाल उर्फ पल्ला को गिरफ्तार किया है।

Published on: