अलवर

शहीद की बेटी के ब्याह में पहुंची सीआरपीएफ, बाप बने जवान, रस्में अदा की

राजगढ क्षेत्र के दुब्बी गांव के शहीद राकेश मीना की बेटी का विवाह सम्पन्न हुआ। रामप्रसाद पंच दुब्बी व सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश भाबला ने बताया कि शहीद राकेश मीना की बडी पुत्री सारिका का विवाह नरेन्द्र मीना पुत्र मानसिंह कटहड्या कल्याणपुर कठूमर निवासी के साथ गत 23 अप्रेल को सम्पन्न हुआ।

less than 1 minute read
Apr 25, 2024

अलवर।

राजगढ क्षेत्र के दुब्बी गांव के शहीद राकेश मीना की बेटी का विवाह सम्पन्न हुआ। रामप्रसाद पंच दुब्बी व सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश भाबला ने बताया कि शहीद राकेश मीना की बडी पुत्री सारिका का विवाह नरेन्द्र मीना पुत्र मानसिंह कटहड्या कल्याणपुर कठूमर निवासी के साथ गत 23 अप्रेल को सम्पन्न हुआ।
केन्द्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स समूह केन्द्र अज़मेर से डीआईजी संजय, दो कमांडेंट, इंस्पेक्टर, राजगढ़ पुलिस उपाधीक्षक मनीषा मीना एवं सीआरपीएफ बटालियन के जवान शहीद राकेष मीना की बेटी सारिका की शादी में पहुंचकर वर-वधु को आशीर्वाद दिया । सीआरपीएफ कोष से एक लाख इक्यावन हजार रूपयें की सहायता राषि मैरिज प्रमाण पत्र जारी होते ही सारिका के खाते में डाल दी जाएगी। केन्द्र समूह प्रथम अज़मेर बटालियन की तरफ़ से एसी, मिक्सर, इलेक्ट्रॉनिक चूल्हा व अन्य सामान सहित 21 हजार रूपयें की नकदी प्रदान कर बिटिया को आशीर्वाद दिया।

शादी में सीआरपीएफ के अधिकारी व जवानों ने कहा कि हम आपके बेटे, भाई व बिटिया के पिता को तो नहीं ला सकते। लेकिन आपके परिवार के हर सुख-दुख में आपके कंधे से कंधे मिलाकर रहेंगे। शहीद राकेश की परछाई बनकर उनका डिपार्टमेंट परिवार हमेशा आपके साथ खडा रहेगा। दूसरे दिन बिटिया घर से विदा होने से पहले वर-वधु ने शहीद स्मारक पर पहुंचकर आशीर्वाद लिया। शहीद राकेष मीना की बेटी सारिका की शादी में हजारों लोगों एवं सीआरपीएफ के जवानों की षिरकत से यह शादी पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रही।

Published on:
25 Apr 2024 11:20 pm
Also Read
View All

अगली खबर