अलवर

CTET Exam: परीक्षा 7 व 8 फरवरी को, दिल्ली से स्पेशल टीम करेगी निगरानी 

CTET Exam केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से केन्द्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) का आयोजन 7 व 8 फरवरी को जिले के 15 परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। परीक्षा दो दिन तक चलेगी। पहले दिन 7 फरवरी को परीक्षा एक ही पारी में आयोजित होगी, जिसमें 4,080 अभ्यर्थी शामिल होंगे। दूसरे दिन 8 […]

less than 1 minute read
Feb 05, 2026
representative picture (patrika)

CTET Exam केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से केन्द्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) का आयोजन 7 व 8 फरवरी को जिले के 15 परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। परीक्षा दो दिन तक चलेगी। पहले दिन 7 फरवरी को परीक्षा एक ही पारी में आयोजित होगी, जिसमें 4,080 अभ्यर्थी शामिल होंगे। दूसरे दिन 8 फरवरी को परीक्षा दो पारियों में कराई जाएगी, जिसमें कुल 11,520 परीक्षार्थी बैठेंगे।

सीटीईटी परीक्षा का समय सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा दूसरी पारी दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित किया गया है। परीक्षा को शांतिपूर्ण व पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं। नकल व अन्य अनियमितताओं पर रोक लगाने के लिए दिल्ली से विशेष निगरानी टीम परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करेगी।

ये भी पढ़ें

1.21 लाख करोड़ रुपए के एमओयू, निवेश सिर्फ 10 हजार 590 करोड़ रुपए 

यूनिवर्सिटी की परीक्षा स्थगित

इधर, सीटीईटी परीक्षा के चलते मत्स्य विश्वविद्यालय ने 7 फरवरी को होने वाली अपनी समस्त परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार 7 फरवरी की स्थगित परीक्षाओं की नई तिथियां जल्द घोषित की जाएंगी। परीक्षार्थियों से विश्वविद्यालय की आधिकारिक सूचना पर नजर बनाए रखने की अपील की गई है।

Published on:
05 Feb 2026 11:57 am
Also Read
View All

अगली खबर