अलवर/नौगांवा. राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं व 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू होंगी। इन परीक्षाओं की तैयारियां शिक्षा विभाग ने पूरी कर ली है।जिला शिक्षा अधिकारी महेश मेहता के अनुसार प्रश्न-पत्रों का वितरण गुरुवार सुबह 8 बजे से राजकीय यशवंत उच्च माध्यमिक विद्यालय अलवर में होगा। जिले में कुल 203 […]
अलवर/नौगांवा. राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं व 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू होंगी। इन परीक्षाओं की तैयारियां शिक्षा विभाग ने पूरी कर ली है।जिला शिक्षा अधिकारी महेश मेहता के अनुसार प्रश्न-पत्रों का वितरण गुरुवार सुबह 8 बजे से राजकीय यशवंत उच्च माध्यमिक विद्यालय अलवर में होगा। जिले में कुल 203 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। इन केंद्रों के लिए प्रश्न-पत्रों का संग्रहण और वितरण व्यवस्थित तरीके से किया जा रहा है। प्रश्न-पत्रों को सशस्त्र सुरक्षाकर्मियों और राजपत्रित अधिकारियों की मौजूदगी में बंद वाहनों के माध्यम से संबंधित परीक्षा केंद्रों के नजदीकी थानों में पहुंचाया जाएगा। थानों में पहले से नियुक्त राजपत्रित पेपर समन्वयक की उपस्थिति में पैकेटों का मिलान किया जाएगा। इसके बाद प्रश्न-पत्रों को सुरक्षित अलमारी में रखवाया जाएगा। परीक्षा के दिन केंद्र अधीक्षक परीक्षा शुरू होने से 1 घंटे पहले विषय अनुसार प्रश्न-पत्र प्राप्त कर सकेंगे।
ब्लॉक स्तर पर रूट चार्ट तैयारइस बार प्रश्न-पत्र वितरण के लिए ब्लॉक स्तर पर रूट चार्ट तैयार किया गया है, ताकि कोई असुविधा न हो। पेपर वितरण के लिए 12 रूट तय किए हैं, जिसमें 2 रूट अलवर शहर के शामिल है। सभी केंद्र अधीक्षकों, अतिरिक्त केंद्र अधीक्षकों और परीक्षा समन्वयकों की नियुक्ति पूरी हो चुकी है।
कोई संवेदनशील या अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्र नहींअलवर जिले में इस वर्ष कोई संवेदनशील या अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्र नहीं है। परीक्षा का आयोजन अलवर जिले के 203 परीक्षा केन्द्रों पर किया जाएगा। बोर्ड ने इस बार जिले में एक नया परीक्षा केन्द्र पीएमश्री खारेडा स्थापित किया है, वहीं एक पुराने परीक्षा केन्द्र राबाउमावि मालाखेडा को जर्जर भवन के कारण बंद कर दिया है।
प्रश्न-पत्रों का संग्रहण व वितरण व्यवस्थितप्रश्न-पत्रों का वितरण गुरुवार सुबह 8 बजे से राजकीय यशवंत उमावि अलवर में होगा। जिले में कुल 203 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। इन केंद्रों के लिए प्रश्न-पत्रों का संग्रहण और वितरण व्यवस्थित तरीके से किया जा रहा है।
महेश मेहता, जिला शिक्षा अधिकारी।