अलवर

जिला प्रमुख ने डॉक्टर पर जताई धौंस, कहा – मुझे देखकर कुर्सी से नहीं उठे, तबादला करा दूंगा

अलवर। अलवर जिला प्रमुख बलवीर सिंह छिल्लर फिर विवादों में आ गए हैं। शनिवार रात वह सामान्य चिकित्सालय की इमरजेंसी में पहुंचे और एक सरकारी चिकित्सक के खड़े नहीं होने पर उन्‍हें खरी-खोटी
less than 1 minute read
• •
Updated: 29 May 2023, 11:06 AM IST
alwar government hospital
Alwar Government Hospital

अलवर जिला प्रमुख बलवीर सिंह छिल्लर फिर विवादों में आ गए हैं। शनिवार रात वह सामान्य चिकित्सालय की इमरजेंसी में पहुंचे और एक सरकारी चिकित्सक के खड़े नहीं होने पर उन्‍हें खरी-खोटी ही नहीं सुनाई बल्कि अभद्र व्यवहार भी किया।

जानकारी के अनुसार जिला प्रमुख शनिवार रात चिकित्सालय की इमरजेंसी में ड्यूटी पर मौजूद डॉ. गगन दीप सिंह के पास आए और बोले कि अभी एक मरीज सीने के दर्द की शिकायत लेकरवाला आया है, वह कहां हैं ? इस पर चिकित्सक ने कहा कि मुझे नहीं मालुम ऐसा कोई मरीज कहां आया है। इसे समय जिला प्रमुख ने नहीं पहचानने और खड़े नहीं होने पर चिकित्सक के साथ अभद्र व्यवहार किया।

इमरजेंसी में जिला प्रमुख ने डॉक्टर पर जताई धौंस
मामले की सूचना चिकित्सक ने पीएमओ को दी। इस पर जिला प्रमुख ने कहा कि तुम मुझे देखकर भी कुर्सी से नहीं उठ रहे हो, मैं आपक तबादला करवा दूंगा। मामले में चिकित्सक ने कहा कि जिला प्रमुख को पहचानता नहीं हूं और ये कहीं भी प्रोटोकॉल में नहीं है कि मैं मरीज देखते समय उन्हें देखकर खड़ा हो जाऊ, मेरे साथ अभद्र व्वहहार किया गया और गाली गलौज की गई ।

जिला प्रमुखका कहना है : मामले में जिला मुख बलबीर सिंह छिल्लर ने कहा कि मैने किसी चिकित्सक के साथ अभद्र व्यवहार नहीं किया। मैं किसी मरीज का पता करने गया था मैंने तो इतना कहा कि जिला प्रमुख होने के नाते चिकित्सक को खड़े तो होना चाहिए।

Published on: