अलवर

चारा काटते समय इंजन के पट्टे में तौलिया फंसने से किसान की मौत

राजस्थान में अलवर जिले के बानसूर में पशुओं के लिए सुबह इंजन की मशीन से चारा काटते समय इंजन के पट्टे में तौलिया फंसने से किसान की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बानसूर के गांव रतनपुरा की यह घटना है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 1 Jul 2023, 7:31 PM IST
engine_patta.jpg
प्रतीकात्मक तस्वीर

अलवर। राजस्थान में अलवर जिले के बानसूर में पशुओं के लिए सुबह इंजन की मशीन से चारा काटते समय इंजन के पट्टे में तौलिया फंसने से किसान की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बानसूर के गांव रतनपुरा की यह घटना है।

22 वर्षीय किसान पुत्र संजय कुमार यादव अपने पशुओं के लिए इंजन की चारा मशीन से चारा काट रहा था। उसी दौरान युवक के गले में तोलिया होने से तौलिया मशीन के पट्टे में आ गया जिसके कारण यह बड़ा हादसा हो गया।

वही परिजन युवक को बानसूर उप अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सा में देखकर मृत घोषित कर दिया। सूचना पर बानसूर थाना पुलिस मौके पर पहुंची जहां मृतक के शव को मोर्चरी ले जाया गया जहां पुलिस की मौजूदगी में पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।

Published on: