अलवर

राजस्थान के अलवर में खूनी संघर्ष, 2 पक्षों में लाठी-डंडे और पत्थरों के साथ जमकर फायरिंग, वीडियो हुआ वायरल

Alwar News: राजस्थान के अलवर जिले में दो पक्षों के बीच जमकर खूनी संघर्ष हो गया। झगड़े में लाठी-डंडे और पत्थरों के साथ जमकर गोलियां भी चली। जिसमें 11 लोग घायल हो गए।

2 min read
Apr 07, 2025

Alwar News: अलवर। राजस्थान के अलवर जिले में दो पक्षों के बीच जमकर खूनी संघर्ष हो गया। झगड़े में लाठी-डंडे और पत्थरों के साथ जमकर गोलियां भी चली। जिसमें 11 लोग घायल हो गए। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही आरोपियों की निशानदेही पर एक बंदूक भी बरामद की गई है।

थाना क्षेत्र के फाहरी गांव में खेत में गाय घुसने को लेकर शनिवार को दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। झगड़े में लाठी-डंडे और पत्थरों के साथ गोलियां भी चली। इसमें कई लोग घायल हो गए। मामले में 4-5 लोगों को डिटेन किया है।

गोविंदगढ़ थाना अधिकारी बनेसिंह मीणा ने बताया कि फाहरी गांव में रविवार को गेहूं के खेत में गाय घुसने को लेकर विवाद शुरू हुआ था। कुछ ही देर की कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया और जमकर खूनी संघर्ष हो गया। इस झगड़े में दोनों पक्षों की 11 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। साथ ही घायल लोगों को अस्पताल भिजवाया गया। इस मामले में पुलिस ने अब तक 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही तूडे के घर से एक बंदूक भी बरामद की है।

झगड़े का वीडियो आया सामने

इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों पक्षों के करीब 24-25 से ज्यादा लोग एक-दूसरे पर लाठी-डंडे और पत्थर बरसाते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो के अंतिम हिस्से में एक पक्ष की ओर से फायरिंग करते हुए भी दिख रहा है।

दो बार हुआ झगड़ा

घायल कासम मेव ने बताया कि उसका भाई खेत पर काम करने जा रहा था, तभी रास्ते में गांव के ही जुबेर, वकील, फकरू और जावेद ने रोककर मारपीट की। दोपहर को यह विवाद शांत हो गया, लेकिन शाम को फिर से हमला हुआ।

यह भी पढ़ें

15 से 20 राउंड फायर किए

दूसरे पक्ष ने लाठी-डंडों, पत्थरों के साथ गोली चलाई गई। झगड़े में एक पक्ष ने 15 से 20 राउंड फायर किए, जिसमें हनीफ, मुंशिफ, कासम, साहिर, हरजना, उस्मानी, सैफुल, फकरुद्दीन घायल हो गए। वहीं, झगड़े में दूसरे पक्ष के भी कई लोग घायल हो गए।


यह भी पढ़ें

Updated on:
07 Apr 2025 10:26 pm
Published on:
07 Apr 2025 03:32 pm
Also Read
View All

अगली खबर