अलवर

होली पर वन विभाग का ‘हर्बल गुलाल’ तोहफा: 5 क्विंटल तैयार, अलवर में 27 फरवरी से बिक्री

वन विभाग राजस्थान द्वारा तैयार किए जा रहे ‘गुलाल गिफ्ट पैक’ का विमोचन जयपुर आवास पर वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा ने किया।

less than 1 minute read
Feb 25, 2026

होली के पावन पर्व पर इस बार प्राकृतिक रंगों की खुशबू खास होगी। वन विभाग राजस्थान द्वारा तैयार किए जा रहे ‘गुलाल गिफ्ट पैक’ का विमोचन जयपुर आवास पर वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा ने किया।

हाथों से बनाई जाती है

इस बार अलवर वन मंडल इस वर्ष 5 क्विंटल ऑर्गेनिक हर्बल गुलाल तैयार करवा रहा है, जो पिछले साल की तुलना में 3.5 क्विंटल अधिक है। पिछले वर्ष केवल 1.5 क्विंटल गुलाल बनाया गया था। डीएफओ राजेंद्र कुमार हुड्डा ने बताया कि करीब चार वर्ष पूर्व इस नवाचार की शुरुआत की गई थी। डहरा शाहपुर में 11 स्थानीय महिलाओं की टीम “हर्बल गुलाल समिति” के तहत हाथों से गुलाल तैयार कर रही है।

अलवर में यहां मिलेगी हर्बल गुलाल

अरावली क्षेत्र के अमृतवास व चूहड़सिद्ध जंगलों से पलाश सहित अन्य फूल एकत्र किए जाते हैं। पलाश के फूलों को मार्च-अप्रैल में ही संग्रहित कर अगले वर्ष की तैयारी की जाती है। गुलाल पूरी तरह हाथों से तैयार किया जाता है, किसी मशीन का उपयोग नहीं होता। 200 ग्राम के पैकेट की कीमत 60 रुपये रखी गई है। 27 फरवरी से 1 मार्च तक नंगली सर्किल, अग्रसेन सर्किल, मिनी सचिवालय और होप सर्कस पर बिक्री स्टॉल लगाए जाएंगे।

Updated on:
25 Feb 2026 02:26 pm
Published on:
25 Feb 2026 02:25 pm
Also Read
View All

अगली खबर