
गैस उपभोक्ताओं को सब्सिडी लेने के लिए आधार कार्ड से सत्यापन करवाना जरूरी है। सत्यापन नहीं होने की स्थिति में गैस सब्सिडी नहीं मिल पाएगी। 15 मार्च तक आवश्यक रूप से बायोमेट्रिक सत्यापन करवाना जरूरी है। सैनिक गैस सर्विस के मैनेजर विजय शर्मा ने बताया कि बीपीसीएल कम्पनी के निर्देशानुसार 1 अप्रैल से केवल उन्हीं उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर पर सब्सिडी मिलेगी, जिन्होंने अपने गैस कनेक्शन का आधार कार्ड से सत्यापन करवा लिया है।
अगर किसी उपभोक्ता ने अपने गैस कनेक्शन का आधार कार्ड से बायोमेट्रिक सत्यापन नहीं करवाया है तो 15 मार्च तक सत्यापन करवा लें। बताया कि वर्तमान में सरकार द्वारा उज्ज्वला गैस कनेक्शन उपभोक्ता को 450 रुपए में गैस सिलेंडर दिया जा रहा है। बाकि राशि सब्सिडी के रूप में उपभोक्ता के बैंक खातों में भेजी जा रही है।
यह भी पढ़ें : RTE Admission 2024 के लिए ये है जरूरी डॉक्यूमेंट, यहां देखें अप्लाई करने की तारीख से लेकर प्रोसेस तक सभी जानकारी