एक गांव की महिला ने कुछ लोगों के खिलाफ अपहरण कर सामूहिक बलात्कार का मामला दर्ज कराया है। महिला ने एक गांव के सरपंच के घर पर बलात्कार करने का आरोप लगाया है।
अलवर। जिले के एक गांव की महिला ने कुछ लोगों के खिलाफ अपहरण कर सामूहिक बलात्कार का मामला दर्ज कराया है। महिला ने एक गांव के सरपंच के घर पर बलात्कार करने का आरोप लगाया है।
रास्ते में रोककर बंधक बनाकर अपहरण
पुलिस ने बताया कि अलवर जिले के एक गांव से एक महिला ने ग्रामीण क्षेत्र के एक थाने में मामला दर्ज कराया कि वह १६ अप्रेल को ससुराल जा रही थी। तभी रास्ते में एक गांव के कुछ लोगों ने रास्ते में रोककर बंधक बनाकर अपहरण कर लिया और एक गांव में ले गए।
कई दिन तक बलात्कार किया, चार आरोपियों की तलाश
इसके बाद उस गांव के सरपंच के मकान में रखकर तीन चार लोगों ने कई दिन तक बलात्कार किया। दो दिन पहले वह बलात्कारियों के चंगुल से छूटकर थाने पहुंची और सामूहिक बलात्कार का मामला दर्ज कराया। गैंगरेप मामले की जांच डीएसपी कर रहे हैं।