अलवर

खुशखुबर…सरिस्का के जंगल में फिर नए मेहमानों की किलकारी गूंजी, वन विभाग में खुशी की लहर…पढ़ें यह न्यूज

बाघिन एसटी-17 तीन शावकों के साथ कैमरे में हुई कैद, बाघों के कुनबे में तेजी से हो रही बढ़ोतरी

less than 1 minute read
Jun 11, 2024

अलवर. सरिस्का बाघ परियोजना में लगातार बाघों के कुनबे में तेजी से बढ़ोतरी हो रही हैं। कुछ ही दिनों में 13 शावक बढ़ गए और बाघों के कुनबे में बढ़ोतरी के साथ संख्या 43 पर पहुंच गई है। सरिस्का में मंगलवार को अकबरपुर रेंज में बाघिन एसटी-17 तीन शावकों के साथ नजर आई, जिसे लेकर वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा ने भी बधाई दी है। नए शावकों के जन्म पर वन्यजीव प्रेमियों में भी खुशी की लहर है।

सूत्रों के अनुसार बाघिन एसटी-17 रेंज अकबरपुर में तीन शावकों को जन्म के बाद सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है। तीन नए शावक और आने पर शावकों की संख्या 18 हो गई, वहीं बाघों की संख्या 11 और बाघिनों की संख्या 14 है। सरिस्का बाघ परियोजना में लगातार बाघों के कुनबे में बढ़ोतरी से वन प्रशासन में भी खुशी का माहौल है। बाघिन के शावकों के जन्म के बाद उनकी सुरक्षा और बढ़ा दी गई है। इस टेरेटरी में नए कैमरे लगाए हैं। कैमरा से सुरक्षा निगरानी की जा रही है। अब पर्यटन क्षेत्र में भी तेजी से विकास होगा। पर्यटकों की संख्या में भी लगातार इजाफा हो रहा है। सरिस्का के लिए खुशखबरी लगातार मिल रही।

सुरक्षा बढ़ा दी है

बाघिन एसटी 17 तीन शावकों के साथ कैमरे में कैद हुई है। बाघिन व शावकों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। लगातार मॉनिटरिंग भी की जा रही है। साथ ही पानी की व्यवस्था की गई है। पानी के लिए कई प्वाइंट बनाए है।

राजेन्द्र शर्मा रेंजर अकबरपुर, सरिस्का।

Published on:
11 Jun 2024 05:58 pm
Also Read
View All

अगली खबर