अलवर

Rajasthan Roadways: राजस्थान रोडवेज का बड़ा तोहफा, 6 घंटे में तय होगा 224 KM का सफर, गोवर्धन-जयपुर एसी डीलक्स बस सेवा शुरू

Govardhan-Jaipur AC Deluxe Bus: कठूमर क्षेत्र के यात्रियों को बड़ी राहत देते हुए गोवर्धन-जयपुर मार्ग पर एसी डीलक्स बस सेवा शुरू कर दी गई है। इस नई सुविधा से अब यात्रियों को जयपुर तक सीधी, आरामदायक और समयबद्ध यात्रा का विकल्प मिलेगा।

2 min read
Apr 26, 2026
रोडवेज बस। फाइल फोटो- पत्रिका

कठूमर। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम ने क्षेत्र के यात्रियों को बड़ी राहत देते हुए गोवर्धन-जयपुर-गोवर्धन मार्ग पर एसी डीलक्स बस सेवा शुरू कर दी है। इस बस में एयर कंडीशनर, पुश-बैक सीट, पर्याप्त लगेज स्पेस और हैंड-आर्म रेस्ट जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे यात्रियों को आरामदायक सफर का अनुभव मिलेगा। यह बस सेवा वैशाली नगर डिपो से संचालित होगी।

यह वीडियो भी देखें

ये भी पढ़ें

Rajasthan Highway: राजस्थान के तीन जिलों की लाइफ लाइन बनेगा एक्सप्रेस हाईवे, 2 घंटे का सफर अब 45 मिनट में होगा पूरा

दौसा होते हुए जयपुर पहुंचेगी

यह बस डीग, नगर, कठूमर, खेरली, महुआ, बालाजी मोड़, सिकंदरा और दौसा होते हुए जयपुर पहुंचेगी। बस सेवा का संचालन प्रतिदिन निर्धारित समय के अनुसार किया जाएगा, जिससे यात्रियों को नियमित और भरोसेमंद सुविधा मिल सकेगी। लंबे समय से इस रूट पर बेहतर बस सेवा की मांग की जा रही थी, जिसे अब पूरा किया गया है।

बस सुबह 7 बजे रवाना होगी

बस संचालन की समय सारणी के अनुसार गोवर्धन से जयपुर के लिए बस सुबह 7 बजे रवाना होगी। यह डीग 7:45 बजे, नगर 8:30 बजे, कठूमर 8:50 बजे, खेरली 9:15 बजे, महुआ 10 बजे, बालाजी मोड़ 10:30 बजे, सिकंदरा 11 बजे और दौसा बायपास 11:30 बजे पहुंचते हुए दोपहर 1 बजे जयपुर पहुंचेगी। इसी प्रकार जयपुर से गोवर्धन वापसी में बस दोपहर 2 बजे रवाना होगी और 3:30 बजे दौसा बायपास, 4 बजे सिकंदरा, 4:30 बजे बालाजी मोड़, 5 बजे महुआ, 5:45 बजे खेरली, 6:10 बजे कठूमर, 6:30 बजे नगर और 7:15 बजे डीग होते हुए रात 8 बजे गोवर्धन पहुंचेगी।

एक तरफ का किराया 443 रुपए

यह बस सेवा एक तरफ से लगभग 224 किलोमीटर की दूरी तय करेगी, जिसे करीब 6 घंटे में पूरा किया जाएगा। यात्रियों के लिए एक तरफ का किराया 443 रुपए निर्धारित किया गया है। खास बात यह है कि महिला यात्रियों को 50 प्रतिशत किराया छूट दी जा रही है, जिससे बड़ी संख्या में महिलाओं को सीधा लाभ मिलेगा और उनकी यात्रा अधिक सुलभ हो सकेगी।

इस नई बस सेवा के शुरू होने से खेरली, कठूमर और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को जयपुर तक पहुंचने के लिए अब सीधी और बेहतर सुविधा उपलब्ध हो गई है। इससे समय की बचत के साथ यात्रा भी अधिक आरामदायक हो जाएगी। निगम ने यात्रियों से अपील की है कि वे बस स्टैंड पर निर्धारित समय से कम से कम 15 मिनट पहले पहुंचें, ताकि यात्रा सुचारु रूप से हो सके।

ये भी पढ़ें

Rajasthan Project: राजस्थान में 672 करोड़ रुपए के मेगा प्रोजेक्ट की थमी रफ्तार, युवाओं के टूट रहे सपने, जानें पूरा मामला
Also Read
View All