अलवर

10 दिन बाद थी शादी, चार्ज में लगाया मोबाइल और करंट से हो गई मौत, गांव में छाया मातम

अलवर के टहला क्षेत्र में मोबाइल चार्ज लगा रहे एक युवक की करंट से मौत हो गई, युवक की 10 दिन बाद शादी होनी थी।
2 min read
• •
Updated: 6 Feb 2018, 1:43 PM IST
groom died from electric current in rajgarh town of alwar

अलवर के टहला थाना क्षेत्र के डांगरवाडा गांव मे मंगलवार की सुबह करीब छह बजे एक युवक की करन्ट लगने से मौत हो गई।
मोनू शर्मा ( 24 )पुत्र रामहेत शर्मा अपने घर पर मोबाइल चार्जर लगा रहा था, इस दौरान विघुत करन्ट लग जाने से हाथ झुलस गया। गम्भीर हालत मे मोनू शर्मा को राजगढ चिकित्सालय लाया गया। जहाँ चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया।
ग्रामीणो का आरोप है विधुत ट्रांसफार्मर मे फाल्ट होने के कारण घरो मे करन्ट आ रहा है इसकी सूचना कई बार मौखिक रुप से दी जा चुकी है, लेकिन कोई कार्यवाही नही की गई।
मृतक मोनू व उसके छोटे भाई मनीष शर्मा की शादी 17 फरवरी को होना तय थी। 13 फरवरी को दोनो का लगन व टीका आने वाला था । मोनू शर्मा की मौत का समाचार मिलते ही पूरे गाँव मे मातम छा गया । चिकित्सालय मे परिवार जनो का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक मोनू व उसके छोटे भाई की शादी के कार्ड भी बाँटे जा चुके है।

राजगढ क्षेत्र के डाँगरवाडा गाँव मे मोनू शर्मा की विधुत करन्ट से मृत्यु हो जाने पर आक्रोशित ग्रामीणो ने विधुत वितरण निगम के अधिशाषी अभियन्ता कार्यालय पहुँचकर अधिशाषी अभियन्ता को जमकर खरीखोटी सुनाते हुये हंगामा खड़ा कर दिया।
ग्रामीणो ने लाईन मैन , सहायक व कनिष्ठ अभियन्ता के विरूद्ध कार्यवाही तुरन्त करने माँग को लेकर हंगामा करते रहे ग्रामीणो का आरोप था कि शिकायत करने के बाद भी कोई कार्यवाही नही की गई। दोषी लोगो के विरूद्व कार्यवाही अभी की जावे । सूचना मिलते ही रैणी तहसीलदार आकाश रंजन शर्मा , नायब तहसीलदार रामप्रताप शर्मा व कोतवाल रमेश सिनसिनवार पुलिस जाप्ता के साथ एक्सईन कार्यालय पहुंचे । जहाँ लाईन मैन को एक्सईन ने तुरन्त निलम्बित करने का आश्वासन दिया। इस पर ग्रामीणो ने सहायक व कनिष्ठ अभियन्ता के विरूद्ध कार्यवाही की माँग को लेकर अड गये । तहसीलदार ने लिखित मे शिकायत देने पर सहायक व कनिष्ठ अभियन्ता के विरूद्ध कार्यवाही का आश्वासन देने के बाद मामला शांत हुआ।

Updated on:
6 Feb 2018, 1:43 PM IST
Published on: