अलवर

मौसम विभाग की चेतावनी के बाद झमाझम बारिश

जिले में सोमवार सुबह से ही बारिश का सिलसिला जारी है। मानसून भले ही विदा हो चुका हो, लेकिन अलवर में बादलों का डेरा बना हुआ है।

less than 1 minute read
Oct 06, 2025
Feature image

जिले में सोमवार सुबह से ही बारिश का सिलसिला जारी है। मानसून भले ही विदा हो चुका हो, लेकिन अलवर में बादलों का डेरा बना हुआ है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद सुबह से ही कई इलाकों में झमाझम बारिश हो रही है। तापमान में गिरावट से मौसम सुहावना हो गया है। विशेषज्ञों के अनुसार, देशभर में अल नीनो तूफान का असर देखने को मिल रहा है, जिसके कारण अक्टूबर माह में भी बारिश का दौर जारी है। बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं किसानों के लिए यह फसल की दृष्टि से लाभदायक साबित हो रही है।

Published on:
06 Oct 2025 12:57 pm