अलवर

आज से बदलेगा अस्पताल की ओपीडी और स्कूलों का समय 

जिला अस्पताल की ओपीडी का समय बुधवार से बदल जाएगा। अलवर पीएमओ डॉ. सुनील चौहान ने बताया कि एक अक्टूबर से 31 मार्च तक ओपीडी का समय सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक रहेगा।

less than 1 minute read
Oct 01, 2025
जिला अस्पताल अलवर (फाईल फोटो - पत्रिका)

जिला अस्पताल की ओपीडी का समय बुधवार से बदल जाएगा। अलवर पीएमओ डॉ. सुनील चौहान ने बताया कि एक अक्टूबर से 31 मार्च तक ओपीडी का समय सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक रहेगा। राजपत्रित अवकाश के दिन सुबह 9 से 11 बजे तक रहेगा। आपातकालीन ओपीडी दोपहर 3 से रात्रि 9 बजे तक और रात्रिकालीन ओपीडी रात 9 से अगले दिन सुबह 9 बजे तक रहेगी। अवकाश के दिन ओपीडी का समय सुबह 11 से रात्रि 9 बजे और रात्रि 9 से सुबह 9 बजे तक रहेगा। सभी चिकित्सालयों की ओपीडी सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक, रविवार, अवकाश के दिन सुबह 9 से सुबह 11 बजे तक खुलेगी।

आज से स्कूलों का भी समय बदल जाएगा।

शिविरा पंचांग के अनुसार एक पारी वाले स्कूल सुबह 10 से शाम 4 बजे तक खुलेंगे। दो पारियों वाले स्कूलों का समय सुबह 7.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक और दोपहर 12.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक हो जाएगा। प्रत्येक पारी की अवधि पांच घंटे होगी।

Published on:
01 Oct 2025 11:36 am
Also Read
View All

अगली खबर