सरिस्का से एक किलोमीटर के दायरे में सरकारी जमीन पर बने होटल, रेस्टोरेंट व अन्य प्रतिष्ठानों की रिपोर्ट जिला प्रशासन ने एसडीएम राजगढ़ से तलब की है।
Alwar News : सरिस्का से एक किलोमीटर के दायरे में सरकारी जमीन पर बने होटल, रेस्टोरेंट व अन्य प्रतिष्ठानों की रिपोर्ट जिला प्रशासन ने एसडीएम राजगढ़ से तलब की है। पुरानी रिपोर्ट के अलावा वर्तमान स्थिति के बारे में भी पूछा है। जिला प्रशासन ने साफ कर दिया है कि सरकारी जमीन पर अतिक्रमण पर कार्रवाई होगी।
राजस्थान पत्रिका ने लगातार खबरें प्रकाशित कर इस मुद्दे को उठाया। सरिस्का से एक किलोमीटर की परिधि में राजस्व की जमीन के अलावा नदी, नाले, सिवायचक व पहाड़ की जमीन पर एक दर्जन होटल बन गए हैं। इसका खुलासा होते ही जिला प्रशासन की नींद टूटी। कलक्टर ने पुरानी जांच रिपोर्ट देखी। जिला प्रशासन को अंदेशा है कि एंक्रोचमेंट की संख्या करीब तीन दर्जन हो सकती है। इसको देखते हुए एसडीएम राजगढ़ से वर्तमान स्थिति की रिपोर्ट मांगी है। जिला प्रशासन के हरकत में आते ही होटल, रेस्टोरेंट संचालकों में हड़कंप मच गया। वह अपने बचाव के रास्ते तलाश रहे हैं।
सरिस्का से एक किलोमीटर के दायरे में सरकारी जमीन पर हुए अतिक्रमण आदि की रिपोर्ट एसडीम राजगढ़ से तलब की है। वर्तमान स्थिति के बारे में भी पता किया गया है। जैसे ही रिपोर्ट आएगी, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।